Home मनोरंजन समाचार रोहित शेट्टी ने अपने घर पर हुई फायरिंग के बाद शेयर किया...

रोहित शेट्टी ने अपने घर पर हुई फायरिंग के बाद शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- ‘जिंदगी में ही एक्शन…’

32
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/04/1200x900/rs_2_1755081656651_1755082839919_1775321530855.jpg

प्रोफेशनल लाइफ के साथ रोहित अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच अब रोहित शेट्टी ने एक ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अपनी दमदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। रोहित शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सक्सेसफुल डायरेक्टरों में से एक रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर में सिम्बा, चेन्नई एक्सप्रेस, सिंघम और गोलमाल जैसी फ्रेंचाइजी दी हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ रोहित अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच अब रोहित शेट्टी ने एक ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

फायरिंग के बाद रोहित ने किया मजाकिया पोस्ट

याद दिला दें कि हाल ही में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई थी। इस बात को लेकर उनके फैंस काफी परेशान थे। ऐसे में अब रोहित ने अपने घर पर हुई फायरिंग के बाद, मजाकिया अंदाज में एक पोस्ट शेयर किया। रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रोहित ब्लैक कलर की टी शर्ट और ब्लैक चश्मा पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस लुक में हमेशा ही तरह वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

कैप्शन ने खींचा ध्यान

रोहित शेट्टी ने अपनी इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘इतने साल एक्शन और कॉमेडी फिल्में बनाने में बिताए, अब साला जिंदगी में ही एक्शन और कॉमेडी चल रही है।’ रोहित का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स के भर-भरकर रिएक्शन आ रहे हैं।

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

रोहित शेट्टी की तस्वीर पर आए कमेंट्स की बात करें तो लोगों ने मजेदार रिएक्शन देते हुए उनसे सवाल भी किया कि वो आखिर किस पर तंज कस रहे हैं। यही नहीं ज्यादातर लोग उनके कमेंट सेक्शन में ये पूछते हुए नजर आए कि आखिर ‘खतरों के खिलाड़ी’ का अगला सीजन कब आएगा? एक यूजर ने लिखा, ‘जिंदगी का मतलब ही एक्शन और ड्रामा है। इसलिए आप ‘सिंबा’ बनो। वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘गोलमाल 5’ से सब बदल जाएगा। एक यूजर ने लिखा- ‘चिंता मत करिए, धांसू कमबैक होने वाला है।’ ऐसे कई और कमेंट्स रोहित के इस पोस्ट पर आ रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN