Home मनोरंजन समाचार Dhurandhar 2 में दाऊद इब्राहिम की लगी फोटो रियल नहीं, दानिश इकबाल...

Dhurandhar 2 में दाऊद इब्राहिम की लगी फोटो रियल नहीं, दानिश इकबाल ने किया था रीक्रिएट; लग गए थे 2-2.5 घंटे

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/03/1200x900/dwd_1775186734699_1775186743697.jpg

आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर 2 में दानिश इकबाल ने दाऊद इब्राहिम का किरदार निभाया है। अब दानिश ने फिल्म और अपने लुक से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं।

धुरंधर 2 द रिवेंज में दानिश इकबाल ने दाऊद इब्राहिम का किरदार निभाया है। दानिश का लुक इस कदर किया गया कि वह हूबहू दाऊद लग रहे थे। अब दानिश ने अपने किरदार को लेकर बात की और बताया कि कैसे एक सीन में उनकी फोटो के एक लुक के लिए 2 से ढ़ाई घंटे लग गए थे।

कैसे एक फोटो को रीक्रिएट करने में लगे कई घंटे

दरअसल, जिस सीन में दाऊद को दिखाया जाता है पहले, वहीं बैकग्राउंड पर दाऊद की ही फोटो लगी थी। वो फोटो में तो सबको लगा कि दाऊद ही हैं। अब इकबाल ने बताया कि कैसे वो फोटो के लिए उन्होंने स्ट्रगल किया था 2 से ढ़ाई घंटे तक। दानिश ने कड़क के पॉडकास्ट में कहा, ‘वो फोटो मेरी ही है। उस लुक के लिए भी मेरा मेकअप हुआ और उसे रीक्रिएट किया गया। करीब 2-2.5 घंटे लगे उस फोटो को क्लिक करने में। पहले 2-2.5 घंटे मेकअप में लगा फिर 2-2.5 घंटे फोटो लेने में लगे क्योंकि परफेक्ट एंगल चाहिए था। कभी हाथ नीचे हो रहा था, कभी सिर थोड़ा ऐसे या वैसे, तो बहुत समय लगा, लेकिन हां फोटो मेरी ही है।’

क्या इस किरदार करने से डरे तो नहीं थे दानिश?

दानिश से फिर पूछा गया कि जब उन्हें पता लगा कि उन्हें दाऊद का किरदार निभाना है तो उन्हें डर तो नहीं लगा? इस पर वह बोले कि डर तो नहीं लगा, किरदार तो किरदार होता है। एक एक्टर होने के नाते मुझे जो किरदार दिया जाएगा, उसे मैं करूंगा क्योंकि वो मेरा काम है।

जब पहले पार्ट की रिलीज पर मायूस हो गए थे दानिश

इकबाल ने आगे कहा कि जब धुरंधर रिलीज हुई थी तब वह काफई मायूस हो गए थे। उन्होंने कहा कि मैं पहले दिन फिल्म देखने जा रहा था, लेकिन फिर पता चला कि मेरा रोल ही नहीं है तो मैं काफी निराश हुआ। मुझे लगा सीन कट गया। लेकिन फिर पता चला इसका दूसरा पार्ट भी आ रहा है। इसके बाद तीसरे चौथे दिन जाकर बड़े साहब वाली स्टोरी वायरल हो गई। हमजा को भी नहीं पता था बड़े साहब कौन है। इसके बाद मेरा दिमाग चलने लगा कि क्या-क्या हो सकता है। लेकिन हां जैसे-जैसे दूसरे पार्ट की रिलीज के पास हम पहुंचे तो मुझे कन्फर्म हुआ कि मैं ही हूं बड़े साहब।

लोगों के भी मुझे कई मैसेज आने लगे कि बधाई हो आप हो बड़े साहब, लेकिन मैंने खुद को रोका कि कहीं कोई रिएक्ट ना करूं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN