Home  लाइफस्टाइल समाचार Good Friday 2026: गुड फ्राइडे पर यहां दिए मैसेज से स्टेटस करें...

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे पर यहां दिए मैसेज से स्टेटस करें अपडेट

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ईसाई धर्म का पालन करने वाले लोगों के लिए गुड फ्राइडे का दिन खास है। इस दिन को परिवार समेत दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। यहां देखिए गुड फ्राइडे पर स्टेटस अपडेट करने के लिए मैसेज।

गुड फ्राइडे प्रभु यीशु के बलिदान का दिन है। इस दिन ईसाई धर्म का पालन करने वाले लोग चर्च में काले रंग के कपड़े पहनकर जाते हैं और मौन रहकर प्रभु की प्रर्थना करते हैं। इस दिन किसी भी तरह के शोर वाले उत्सव की जगह हर कोई शांति में यीशु को याद करके दिन बताता है। इस खास त्योहार पर आप अपना स्टेटस गुड फ्राइडे मैसेज के साथ अपडेट कर सकते हैं। यहां देखिए गुड फ्राइडे के मैसेज।

1) इंसान को इंसानियत सिखा गया,

वो खुद सूली पर चढ़कर पाप मिटा गया।

2)देकर अपनी जान उसने हमें नई जिंदगी दी,

ईश्वर के उस महान प्रेम को बार-बार नमन।

3) जिसने सहा कांटों का ताज हमारे लिए,

खुला रखा है जन्नत का दरवाज़ा हमारे लिए।

4) सुख भी बहुत हैं तो परेशानियां भी बहुत हैं,

परवरदिगार की हम पर मेहरबानियां भी बहुत हैं।

5) दर्द सहा उसने ताकि हमें चैन मिल सके,

खुद को कुर्बान किया ताकि हमें जिंदगी मिल सके।

6) प्रभु यीशु के चरणों की धूल हैं हम,

उनके बलिदान से खिले हुए फूल हैं हम।

7) लहू की हर बूंद में उसके वफ़ा का नूर था,

वो खुदा का बेटा था, फिर भी कितना मशहूर था।

8) मोहब्बत की मिसाल उसने कुछ इस तरह कायम की,

हाथों में कीलें थीं, मगर जुबां पर दुआ सबके लिए थी।

9)हे प्रभु, हमारे गुनाहों को माफ करना,

अपने नूर से हमारे दिलों को साफ करना।

10) क्रूस पर चढ़कर उसने नफरत को हरा दिया,

पूरी दुनिया को प्रेम का पाठ पढ़ा दिया।

11) सच्ची आस्था से जो भी मांगोगे वो पाओगे,

यीशु के दर से कभी खाली हाथ न जाओगे।

12) नफरत को दिल से निकाल दो आज के दिन,

खुद को प्रभु की भक्ति में डाल दो आज के दिन।

13) दुआ है कि गुड फ्राइडे पर आपकी हर मुराद पूरी हो,

प्रभु का आशीर्वाद मिले और कोई न दूरी हो।

14) अंधेरे में जो रौशनी दिखाए वो नाम यीशु है,

भटके हुए को जो राह दिखाए वो नाम यीशु है।

15) शांति का संदेश लेकर वो जमीं पर आया,

मानवता का असली मतलब उसने हमें समझाया।

16) श्रद्धा रखो प्रभु में, वो हर मुश्किल आसान करेगा,

तुम्हारे जीवन में खुशियों का नया सवेरा करेगा।

17) गुड फ्राइडे याद दिलाता है उस महान प्यार की,

जिसने कीमत चुकाई हमारे हर गुनाह और हार की।

18) हार मत मानना कभी मुश्किल घड़ी में,

प्रभु साथ खड़ा है हर मोड़ और हर कड़ी में।

19)शांति का संदेश लेकर वो जमीं पर आया,

मानवता का असली मतलब उसने हमें समझाया।

20) लहू जो बहा क्रूस पर वो कोई पानी नहीं था,

वो खुदा के प्यार की कोई छोटी कहानी नहीं था।

उसने अपने प्राण दिए ताकि मौत हार जाए,

उससे बड़ा दुनिया में कोई और दानी नहीं था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN