Home मनोरंजन समाचार सलमान खान के साथ क्यों पत्थर के फूल के बाद विवेक वासवानी...

सलमान खान के साथ क्यों पत्थर के फूल के बाद विवेक वासवानी ने कभी नहीं किया काम? बोले- जहां लोग शराब पीकर…

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/02/1200x900/salman_vivek_vasvaani_1775140478696_1775140487577.png

सलमान खान के करियर की फिल्म पत्थर के फूल विवेक वासवानी ने प्रोड्यूस की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी सलमान खान के साथ काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि वो ऐसे माहौल में काम नहीं कर सकते हैं जहां शराब हो। 

सलमान खान के करियर की शुरुआती फिल्मों की बात की जाए तो उन्होंने एक फिल्म की थी पत्थर के फूल। इस फिल्म को सलमान खान के पिता सीम खान ने लिखा था। फिल्म को प्रोड्यूस किया था विवेक वासवानी ने। हालांकि, इस फिल्म के बाद कभी भी सलमान खान के साथ काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि सलमान खान में अनुशासन नहीं है। साथ ही, उन्होंने कहा कि वो ऐसे माहौल में काम नहीं कर सकते हैं जहां शराब हो।

सलमान खान के साथ क्यों नहीं विवेक वासवानी ने किया काम?

विकी लालवानी के पॉडकास्ट में विवेक वासवानी से सवाल हुआ कि क्यों उन्होंने पत्थर के फूल के बाद कभी सलमान खान के साथ काम नहीं किया? इस सवाल का जवाब देते हुए विवेक ने कहा, “मैं ऐसे माहौल में काम नहीं कर सकता जहां शराब हो। जहां लोग शराब पीकर बिना अनुशासन के काम करते हों। मैं इस तरह काम नहीं कर सकता।सलमान जो है…संजय लीला भंसाली वाला सलमान अगर मुझे मिले तो मैं काम करूं। सूरत बड़जात्या वाला सलमान अगर मुझे मिले तो मैं काम करूं। क्योंकि उन लोगों के साथ सलमान बिल्कुल अनुशासन में रहता है, प्रोफेशनल रहता है। वो उन्हें अपना बेस्ट देता है।”

विवेक ने बताया किन प्रोड्यूसर्स के साथ कंट्रोल में रहते हैं सलमान खान?

इस बात पर विवेक से सवाल हुआ कि क्या सलमान बाकियों के साथ अलग होते हैं? इसपर उन्होंने कहा कि उन लोगों के साथ वो कंट्रोल में रहता है। आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली, सूरज बड़जात्या ये कुछ प्रोड्यूसर्स हैं जो सलमान के नाम के साथ अपनी फिल्म नहीं बनाते हैं। उनको वही रिस्पेक्ट मिलता है क्योंकि वो बहुत बड़े बैनर्स हैं। उन लोगों को सलमान द स्टार की जरूरत नहीं है। उन्हें सलमान द एक्टर की जरूरत है।

विवेक ने कहा दखल देने से दिक्कत नहीं, अनुशानहीनता मंजूर नहीं

विकी ने विवेक से कहा कि तो आपको मतलब है कि आपको अपने काम में दखल नहीं चाहिए? इसपर विवेक ने कहा, नहीं, नहीं। मैं कह रहा हूं कि मुझे अनुशासनहीनता नहीं चाहिए। अगर काम सुबह 9 बजे शुरू होता है, तो आप शाम 4 बजे नहीं आ सकते। ये मुझे कतई मंजूर नहीं है। अगर आप कुछ बदलना चाहते (डायलोग, कॉस्ट्यूम या कुछ और) हैं तो समय से पहले आइए, डायरेक्टर के साथ बैठिए और उस पर ठीक से चर्चा कीजिए।” विवेक से जब पूछा गया कि क्या पत्थर के फूल में सलमान ने अपने डायलोग या कॉस्ट्यूम बदले? इसपर विवेक ने कहा, वो नहीं कर सकते थे। उनके बाप वहां बैठे थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN