Source :- LIVE HINDUSTAN
Fashion Tips: क्या आपने एक चीज नोटिस की, यामी जब भी सूट वियर करती हैं तो काफी यंग और ग्रेसफुल लगती हैं? ऐसा सिर्फ सही मेकअप या महंगे सूट की वजह से नहीं है, बल्कि कई और भी छोटे-छोटे से फैक्टर्स हैं जो उनके लुक को क्लासी बनाते हैं।
यामी गौतम की एक्टिंग स्किल्स और फैशन सेंस के फैंस हमेशा से ही कायल रहते हैं। वो ट्रेडिशनल पहनें या वेस्टर्न, उनका हर लुक सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरता है। वैसे क्या आपने एक चीज नोटिस की, यामी जब भी सूट वियर करती हैं तो काफी यंग और ग्रेसफुल लगती हैं? ऐसा सिर्फ सही मेकअप या महंगे सूट की वजह से नहीं है, बल्कि कई और भी छोटे-छोटे से फैक्टर्स हैं जो उनके लुक को क्लासी बनाते हैं। यामी कोई भी सूट सिलेक्ट करती हैं तो कुछ छोटी-छोटी सी बातें जरूर ध्यान में रखती हैं, जिससे उनका हर लुक काफी ग्रेसफुल और एलिगेंट लगता है। कमाल की बात ये है कि अगर आप भी ये स्टाइलिंग टिप्स फॉलो करें, तो आपका लुक भी यामी की तरह क्लासी लग सकता है। तो चलिए जानते हैं उनके स्टाइलिंग सीक्रेट्स।
स्टाइलिंग सीक्रेट 1: ज्यादातर सॉफ्ट और म्यूटेड कलर पहनती हैं
आपने नोटिस किया होगा कि यामी गौतम ज्यादातर सॉफ्ट पेस्टल और म्यूटेड कलर के सूट ही वियर करती हैं, जैसे- आइवरी, पाउडर ब्लू, सेज ग्रीन या पाउडर पिंक। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा डार्क कलर कई बार काफी मैच्योर लुक देते हैं। वहीं सॉफ्ट कलर्स में कॉम्प्लेक्शन ज्यादा यंग और फ्रेश दिखाई देता है।
स्टाइलिंग सीक्रेट 2: हेवी एंब्रॉयडरी अवॉइड करती हैं
यामी को आपने हेवी एंब्रॉयडरी या प्रिंट्स वाले सूट में काफी कम देखा होगा। वो अक्सर इन्हें अवॉइड ही करती हैं, क्योंकि ये लुक को ओवर दिखाने का काम करते हैं। वो क्लासी और ग्रेसफुल लुक इनमें नहीं आ पाता। इनकी जगह यामी मिनिमल डिजाइन और क्लीन सिल्हूट्स वाले सूट स्टाइल करती हैं, जिसमें उनका लुक काफी मॉडर्न और फ्रेश लगता है।
स्टाइलिंग सीक्रेट 3: सूट के प्रॉपर्शन और स्टाइलिंग का ध्यान
एक चीज और आपने नोटिस की होगी कि यामी अपने सूट की स्टाइलिंग में बहुत ध्यान देती हैं। उनका दुपट्टा ड्रेप और खासतौर से कुर्ते की लंबाई और पैटर्न का बैलेंस उन्हें काफी एलिगेंट और क्लासी बनाता है। उनके ज्यादातर कुर्तों का साइड स्लिट वेस्ट तक होता है, जिससे ओवरऑल लुक काफी टॉल और यंग दिखता है।
स्टाइलिंग सीक्रेट 4: नेचुरल मेकअप और मिनिमल ज्वैलरी
यामी का लुक इतना अट्रैक्टिव इसलिए भी लगता है क्योंकि वो मिनिमल स्टाइल को फॉलो करती हैं। उनका मेकअप काफी सॉफ्ट और फेमिनिन होता है, जिसमें हल्का ब्लश, न्यूड लिप्स और नेचुरल आई मेकअप ही देखने को मिलते हैं। इसके अलावा वो सूट के साथ भारी-भरकम ज्वैलरी भी अवॉइड करती हैं, जिससे उनका लुक काफी ग्रेसफुल और एलिगेंट लगता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


