Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/02/1200x900/rami_1775096935196_1775096951497.jpgरामायण फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाया है। अब फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने बताया कि क्यों उन्होंने इस किरदार के लिए रणबीर को ही चुना।
रामायण इस साल की मोस्ट एन्टीसिपेटेड मूवी है। फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गुरुवार को हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है। नितेश तिवारी ने फिल्म को डायरेक्ट किया है और अब उन्होंने बताया कि क्यों रणबीर कपूर को ही उन्होंने भगवान राम के किरदार को निभाने के लिए चुना।
क्यों रणबीर कपूर को चुना बतौर राम
न्यू यॉर्क में मीडिया इंटरैक्शन के दौरान नितेश, रणबीर कपूर और रमित मल्होत्रा साथ थे और तीनों ने फिल्म को लेकर बात की। वहीं नितेश ने रणबीर को राम के किरदार के लिए चुनने पर कहा, ‘भगवान राम कम बोलने वाले व्यक्ति थे। उनका प्यार अनबाउंड था। उनका दर्द देखा नहीं जा सकता, लेकिन महसूस किया जाता सकता है। उनकी हिम्मते के लिए काफी फिजिकल ताकत चाहिए।’
नितेश ने आगे कहा, ‘ये रोल काफी डिमांडिंग है और हमें लगा कि रणबीर कपूर से बेहतर इसे कोई नहीं निभा सकता है।’
कुछ मॉर्डन नहीं किया इसमें
नितेश ने यह भी क्लीयर किया कि उन्होंने रामायण में कुछ भी मॉडर्न नहीं किया है। वह बोले, ‘रामायण का सार उन वैल्यू में है जिन्हें यह संजोकर रखती है। वो वैल्यू यूनिवर्सल और टाइमलेस हैं। मुझे इसमें कुछ मॉर्डन नहीं करना था। असल में हुआ ये है कि दुनिया उन मूल्यों को भूल चुकी है। अब समय आ गया है उन्हें याद दिलाने का और आशा है कि ऐसी फिल्म दुनिया को एक बेहतर जगह बनाए।’
हनुमान जयंती पर टीजर रिलीज
फिल्म के टीजर की बात करें तो इसे राम नाम दिया गया है। इसे हनुमान जयंती के खास दिन रिलीज किया जा रहा है यानी 2 अप्रैल को।
फिल्म की पूरी स्टार कास्ट
बता दें कि रामायण में रणबीर ने राम का किदार निभाया है। वहीं साई पल्लवी ने सीता का, लक्ष्मण का किरदार रवि दुबे ने किया है। हनुमान का किरदार सनी देओल ने निभाया है तो वहीं यश, रावण का किरदार निभाते दिखेंगे। इनके अलावा फिल्म में काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, लारा दत्ता भी हैं।
2 पार्ट में होगी मूवी रिलीज
नितेश तिवारी ने फिल्म को 2 पार्ट में बनाया गया है। पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा। वहीं दूसरा पार्ट अगले साल 2027 दिवाली पर।
भारत की सबसे महंगी फिल्म
फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एक पॉडकास्ट में फिल्म के बजट पर बात की थी और बताया था कि दोनों फिल्मों का टोटल बजट 4000 करोड़ है। यह भारत की अब तक कि सबसे महंगी फिल्म है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



