Home टेक न्यूज़ खुशखबरी! POCO के 3 साल पुराने फोन्स में आया बड़ा अपग्रेड, अब...

खुशखबरी! POCO के 3 साल पुराने फोन्स में आया बड़ा अपग्रेड, अब दोगुनी तेजी से स्मूथ चलेंगे, मिलेंगे नए AI फीचर्स भी

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पोको के दो से तीन साल पुराने फोन POCO X6 Pro और Poco F5 को भारत में HyperOS 3 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इस अपडेट के बाद दोनों फोन की परफॉर्मेंस में बड़ा सुधार दिखेगा साथ ही कई नए फीचर्स भी मिलेंगे।

POCO X6 Pro और Poco F5 यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि इन दोनों दो-तीन पुराने फोन के लिए कंपनी ने HyperOS 3 अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अपडेट धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेगा, यानी अगर अभी तक आपके फोन में अपडेट नहीं आया है तो आने वाले दिनों में मिल सकता है। यह नया अपडेट लेटेस्ट Android 16 पर आधारित है। इस अपडेट के बाद फोन में यूजर्स को कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। कंपनी इस अपडेट को फेज़ में जारी कर रही है ताकि यूजर्स को स्टेबल एक्सपीरियंस मिल सके।

HyperOS 3 में क्या-क्या नया मिलेगा

इस नए अपडेट के साथ यूजर्स को सिर्फ छोटा-मोटा बदलाव नहीं, बल्कि पूरा नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। HyperOS 3 में नया UI डिजाइन दिया गया है, जिससे फोन पहले से ज्यादा क्लीन और मॉडर्न लगता है। इसके अलावा नोटिफिकेशन सिस्टम को भी बेहतर किया गया है, जिससे जरूरी अलर्ट एक जगह आसानी से दिख जाते हैं।वहीं मल्टीटास्किंग को भी बेहतर बनाया गया है, जिससे आप एक साथ कई ऐप्स को ज्यादा आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही नए एनिमेशन और स्मूद ट्रांजिशन फोन को और ज्यादा फास्ट और प्रीमियम फील देते हैं।

अपडेट में बाद फोन में दिखेंगे ये बड़े बदलाव

HyperOS 3 अपडेट के बाद फोन का लुक काफी हद तक बदल जाता है। इसमें नए आइकन डिजाइन, बेहतर स्टेटस बार और लॉक स्क्रीन में नया क्लॉक स्टाइल दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को वॉलपेपर और कस्टमाइजेशन के नए ऑप्शन भी मिलते हैं, जिससे वे अपने फोन को अपनी पसंद के अनुसार सेट कर सकते हैं। इन बदलावों के कारण फोन का इंटरफेस ज्यादा आकर्षक और यूजर-फ्रेंडली बन जाता है।

यह अपडेट सिर्फ डिजाइन तक सीमित नहीं है, बल्कि परफॉर्मेंस को भी बेहतर बनाता है। HyperOS 3 के साथ सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन में सुधार किया गया है, जिससे ऐप्स तेजी से खुलते हैं और फोन में लैग कम महसूस होता है। इसके अलावा बैटरी मैनेजमेंट को भी बेहतर किया गया है, जिससे फोन की बैटरी पहले से ज्यादा देर तक चल सकती है।

HyperOS 3 में कुछ नए AI फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं। इसमें स्मार्ट सुझाव, बेहतर नोटिफिकेशन मैनेजमेंट और कुछ ऑटोमेशन फीचर्स दिए गए हैं। इनकी मदद से फोन यूजर की आदतों को समझकर उसी के अनुसार काम करता है, जिससे डेली यूज और भी आसान हो जाता है।

ऐसे करें अपने फोन को अपडेट

अगर आप अपने फोन में यह अपडेट चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको Settings में जाकर About Phone सेक्शन खोलना होगा। यहां HyperOS अपडेट ऑप्शन में जाकर “Check for Updates” पर टैप करें। अगर आपके फोन के लिए अपडेट उपलब्ध होगा, तो आप इसे डाउनलोड करके इंस्टॉल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि अपडेट करते समय आपका फोन चार्ज होना चाहिए और इंटरनेट कनेक्शन अच्छा होना जरूरी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN