Home  लाइफस्टाइल समाचार Hanuman Jayanti 2026 Wishes: ‘तुम रक्षक काहू को डरना’… टॉप 25 संदेश...

Hanuman Jayanti 2026 Wishes: ‘तुम रक्षक काहू को डरना’… टॉप 25 संदेश भेजकर दें हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हनुमान जयंती के दिन भक्तजन अपनी मनोकामना ले कर प्रभु के दर पर अर्जी लगाते हैं और एक दूसरे को इस पावन त्योहार की शुभकामनाएं भी भेजते हैं। हनुमान जयंती के पावन मौके के लिए आप भी यहां से शुभकामना संदेश चुनकर आपको को भेज सकते हैं।

हनुमान भक्तों को जिस दिन का सबसे ज्यादा इंतजार होता है, वो है हनुमान जयंती का पावन पर्व। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन महाराज केसरी और माता अंजनी के घर महाबली हनुमान का जन्म हुआ था। इस साल यानी 2026 में 2 अप्रैल के दिन ये पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दिन देशभर के मंदिरों में बजरंगली की पूजा-पाठ और भजन कीर्तन चलता है। कहते हैं इस विशेष दिन हनुमान जी से जो भी मांगों वो जरूर पूरा होता है। भक्तजन अपनी मनोकामना ले कर प्रभु के दर पर अर्जी लगाते हैं और एक दूसरे को इस पावन त्योहार की शुभकामनाएं भी भेजते हैं। हनुमान जयंती के पावन मौके के लिए आप भी यहां से शुभकामना संदेश चुनकर आपको को भेज सकते हैं। महाबली हनुमान की कृपा सदैव बनी रहेगी।

1) बजरंगी की पूजा से हर काम सफल होता है,

उनके दर पर आते ही अज्ञान दूर हो जाता है,

राम जी के चरणों में मन स्थिर हो जाता है,

और उनके दर्शन से हर बिगड़ा काम बन जाता है।

हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं!

2) श्रीराम के सच्चे भक्त, हनुमान जी का आशीर्वाद हर पल आपके साथ हो, जीवन में हर संकट से पार आप आराम से पाएं. हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं! जय श्री राम

3) सब सुख लहै तुम्हारी सरना.

तुम रक्षक काहु को डरना..

हनुमान जयंती 2026 की शुभकामनाएं!

4) हनुमान तुम बिन राम हैं अधूरे,

करते तुम भक्तों के सपने पूरे

मां अंजनी के तुम हो राजदुलारे

राम-सीता को लगते सबसे प्यारे।

हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं !

5) जो लेता है नाम हनुमान का, उसके जीवन में दुःख नहीं रहता.

इस पावन पर्व पर आपको मिले हनुमान जी का विशेष आशीर्वाद.

हनुमान जयंती 2026 की ढेर सारी बधाइयां !

6) संकट तें हनुमान छुड़ावै

मन क्रम बचन ध्यान जो लावै

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!

7) भूत पिशाच निकट नहीं आवे

महावीर जब नाम सुनावे

नासे रोग हरे सब पीरा

जपत निरंतर हनुमत वीरा

हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं !

8) कीजो केसरी के लाल,

मेरा छोटा सा ये काम,

मेरी राम जी से कह देना,

जय सिया राम!

हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं!

9) अर्जी हमारी, मर्जी तुम्हारी,

कृपा करियो रे, प्रभु मन बसियो रे!

जय श्री राम! जय हनुमान!

शुभ हनुमान जयंती!

10) जिनको श्रीराम का वरदान है,

गदा धारी जिनकी शान है,

बजरंगी जिनकी पहचान है,

संकटमोचन वो हनुमान है!

हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

11) भूत पिशाच निकट नहीं आवे

महावीर जब नाम सुनावे

नासे रोग हरे सब पीरा

जपत निरंतर हनुमत वीरा

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!

12) कब आओगे मेरे हनुमान

तुम्हें मेरा दिल बुलाता है

तेरे दर से ना गया कोई खाली

तेरे आगे हर कोई सिर झुकाता है!

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!

13) इन्द्रियों को वश में करने वाले,

बुद्धिमानो में सर्वश्रेष्ठ,

हे वायु पुत्र, हे वानर सेनापति,

श्री रामदूतहम सभी आपके शरणागत हैं!

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!

14) मैं आपके दर पर आया हनुमान

बना दो मेरे बिगड़े काम

ये दुनिया खूब सताती है मुझे

बस एक तेरा सहारा है मुझे हनुमान!

शुभ हनुमान जयंती!

15) श्रीराम के सच्चे भक्त, हनुमान जी का आशीर्वाद हर पल आपके साथ हो, जीवन में हर संकट से पार आप आराम से पाएं!

शुभ हनुमान जयंती!

जय श्री राम, जय हनुमान!

16) जय हनुमान ज्ञान गुन सागर,

जय कपीश तिहु लोक उजागर,

राम दूत अतुलित बल धामा,

अंजानी पुत्र पावन सूत नामा।।

हनुमान जन्मोत्सव 2026 की शुभकामनाएं!

17) करो कृपा सब पर हे हनुमान

जीवन भर सब करें तुम्हें प्रणाम

जग में सब तेरे ही गुण गाएं

हर दम चरणों में

तेरे शीश नवाएं ।

हनुमान जन्मोत्सव 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

18) वीर हनुमाना, अति बलवाना

राम-राम रटियो रे, प्रभु मन बसियो रे!

जय श्री राम, जय हनुमान!

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!

19) माता अंजनी के लाल

तेरी कोई ना मिसाल

बाबा चोला लाल-लाल

मने आच्छा लागे से!

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!

20) पवनपुत्र जिनका नाम है, तिरुपति जिनका धाम है,

ऐसे भगवान हनुमान को हमारा शत-शत प्रणाम है।

आपके जीवन में खुशहाली और सफलता आए।

हनुमान जन्मोत्सव 2026 की शुभकामनाएं!

21) गूंजे हर दिशा में जय श्री राम का नाम,

आए जीवन में आपके साहस और विश्वास का मुकाम।

बजरंगबली की कृपा से मिटें हर एक अंधेरा,

खुशियों से भर जाए आपका हर सवेरा!

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!

22) पवन पुत्र का हो साया, जीवन में उजाला छाए,

हर डर, हर संकट दूर हो, खुशियों के दीप जल जाएं।

राम नाम की शक्ति से मन को मिले आराम,

बजरंगबली की कृपा से बनें आपके सारे काम।

हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

23) पहन लाल लंगोटा,

हाथ में है सोटा

दुश्मन का करते हैं नाश

भक्तों को प्रभु कभी नहीं करते निराश!

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!

24) हे दुःखभंजन, मारुति नंदन

सुन लो मेरी पुकार

पवनसुत विनती बारम्बार!

हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं!

25) कलियुग में सिद्ध हो देव तुम्हीं,

हनुमान तुम्हारा क्या कहना,

तेरी भक्ति का क्या कहना,

तेरी शक्ति का क्या कहना!

जय श्री राम, जय हनुमान

हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं!

(Image Credit- Pinterest)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN