Home  लाइफस्टाइल समाचार Hanuman Jayanti 35+ Wishes: राम का हूं भक्त मैं…हनुमान जयंती के लिए...

Hanuman Jayanti 35+ Wishes: राम का हूं भक्त मैं…हनुमान जयंती के लिए यहां देखें शायरी वाली शुभकामनाएं

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती का पर्व इस साल 2 अप्रैल को मनाया जाने वाला है। इस खास मौके की शुभकामनाएं अपनों को देने के लिए यहां देखिए शायरी वाली शुभकामनाएं।

हनुमान जयंती भगवान हनुमान के जन्म का प्रतीक है। इस साल ये दिन 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन की धूप पूरे भारत में देखने को मिलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बजरंगबली का जन्मोत्सव उनके भक्तों के लिए एक बहुत बड़ा पर्व होता है। इस मौके पर अपनों को हनुमान जयंती की बधाई देने के लिए यहां देखिए शायरी वाली शुभकामनाएं।

1) राम का हूं भक्त मैं, रुद्र का अवतार हूं,

अंजनी का लाल हूं मैं, संकटों का काल हूं।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

2) जिनके मन में श्री राम हैं, जिनके तन में श्री राम हैं,

जग में सबसे शक्तिशाली, वो हनुमान महान हैं।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

3) वीर हनुमान के दीवाने हैं हम,

राम की भक्ति के परवाने हैं हम।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

4) अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता,

अस बर दीन जानकी माता।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

5) जिसकी आंखों में श्रीराम हैं,

वो बजरंगबली महान हैं।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

6) बजरंगबली की कृपा पा लो,

जीवन को स्वर्ग बना लो।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

7) मुश्किल घड़ी में साथ निभाने वाले,

हनुमान तुम हो किस्मत चमकाने वाले।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

8) राम का भक्त, पवन का पूत,

मेरा बजरंगी बड़ा ही मजबूत।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

9) निराले भक्त हैं स्वामी, निराली भक्ति है उनकी,

हृदय में राम बसते हैं, यही शक्ति है उनकी।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

10)राम नाम की माला फेरो, हनुमान सदा साथ रहेंगे,

दुखों के सारे बादल, पल भर में छंट जाएंगे।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

11) संकट कटे मिटे सब पीरा,

जो सुमिरे हनुमत बलबीरा।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

12) राम लक्ष्मण जानकी, सदा बसे हनुमान की,

जय हो वीर बजरंगी, और पवनपुत्र बलवान की।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

13) हनुमान जयंती का त्योहार है, चारों तरफ प्यार ही प्यार है,

बजरंगी की भक्ति में, डूबा सारा संसार है।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

14) मेरे हनुमान जैसा कोई दानी नहीं,

मेरे राम जैसा कोई स्वामी नहीं।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

15) सागर लांघ गए वो पल में, सूरज को मुख में डाला था,

राम के काज संवारने को, वो संकटमोचन आया था।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

16) कांधे पर पर्वत उठा लिया, लक्ष्मण के प्राण बचाए थे,

धन्य हैं वीर हनुमान हमारे, जो राम के काम आए थे।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

17) राम के काज किए तुमने, सीता की सुध लाए तुम,

पावन हनुमान जयंती पर, सबका मन हर्षाए तुम।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

18) जो भी आए शरण तुम्हारी, खाली कभी न जाता है,

तू ही संकटमोचन बाबा, तू ही सबका दाता है।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

19) कलयुग के तुम देव निराले,

सब भक्तों के तुम रखवाले।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

20) भूत पिशाच निकट नहीं आवे, महावीर जब नाम सुनावे,

नासै रोग हरै सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

21) दुनिया जले तो जलने दो, हम तो राम के चेले हैं,

हनुमान की कृपा है, हम कहां अकेले हैं।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

22) जहां राम का नाम हो, वहां हनुमान का वास है,

भक्तों के संकट कट जाते, ये अटूट विश्वास है।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

23) पवनपुत्र जिनका नाम है, अंजनी जिनकी माता है,

राम के जो दुलारे हैं, वही भाग्य विधाता है।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

24) संकट से जो बचाए हमें, वो महाबली कहलाते हैं,

सच्चे मन से याद करो, तो पल में दौड़े आते हैं।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

25) राम का दूत हूं, शिव का रूप हूं,

अंधकार को चीर दे, मैं वो धूप हूं।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

26) हृदय चीर कर देख लो, बस राम ही नजर आएंगे,

हनुमान के चरणों में ही, हम मुक्ति अपनी पाएंगे।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

27) बल, बुद्धि और विद्या के दाता,

दुःख हरते सुख के विधाता।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

28) लाल रंग है तन में, राम बसे हैं मन में,

संकटमोचन बसते हैं, भक्त के हर कण में।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

29) गदा है हाथ में, राम का साथ है,

डरने की क्या बात है, जब हनुमान का हाथ है।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

30) जिनके सीने में श्री राम हैं, जिनके चरणों में धाम है,

वो कोई और नहीं, मेरे वीर हनुमान हैं।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

31) जला दी लंका रावण की, पल में मिट्टी मिलाई थी,

राम का नाम लेकर तुमने, अपनी शक्ति दिखाई थी।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

32)खुशियां आएं हजार, गम का कहीं नाम न हो,

हो हनुमान की कृपा, ऐसा कोई काम न हो।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

33) बजरंगबली का नाम लो, हर मुश्किल आसान होगी,

हनुमान जयंती मनाओ आज, खुशियों की पहचान होगी।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

34) चरणों की धूल माथे लगा लो,

सोई हुई किस्मत जगा लो।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

35) हनुमान जिसका नाम है,

सालासर जिनका धाम है,

ऐसे प्रभु को मेरा,

बारम्बार प्रणाम है।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

36) जिसके हृदय में राम है, उसे मौत का क्या डर,

हनुमान की भक्ति में, झुका लो अपना सर।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

SOURCE : LIVE HINDUSTAN