Home व्यापार समाचार Stock Market Today Live: सेंसेक्स में 1900 और निफ्टी में 550 अंक...

Stock Market Today Live: सेंसेक्स में 1900 और निफ्टी में 550 अंक से अधिक की उछाल

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Stock Market Today Live 1 April : सेंसेक्स 1907 अंकों की बंपर उछाल है और यह 73854 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का निफ्टी 581 अंकों की उड़ान के साथ 22912 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। एनएसई पर 2693 स्टॉक्स हरे और केवल 96 लाल निशान पर हैं। तेजी के तूफान के बीच 123 शेयरों में अपर सर्किट लगा है।

Stock Market Today Live 1 April 9:30 AM: बीएसई का सेंसेक्स में सभी स्टॉक्स हरे निशान पर हैं। अभी सेंसेक्स 1907 अंकों की बंपर उछाल है और यह 73854 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का निफ्टी 581 अंकों की उड़ान के साथ 22912 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। एनएसई पर 2693 स्टॉक्स हरे और केवल 96 लाल निशान पर हैं। तेजी के तूफान के बीच 123 शेयरों में अपर सर्किट लगा है।

Stock Market Today Live 1 April 9:20 AM: बीएसई का सेंसेक्स में सभी स्टॉक्स हरे निशान पर हैं। ट्रेंट में 6.66 प्रतिशत, बीईएल में 5.19 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस में 4.82, अडानी पोर्ट्स में 4.45 और इंडिगो में 4.27 प्रतिशत की उछाल है। अभी सेंसेक्स 1855 अंकों की बंपर उछाल है और यह 73801 पर पहुंच गया है।

Stock Market Today Live 1 April 9:15 AM: अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते घरेलू शेयर मार्केट की आज तूफानी शुरुआत हुई है। बीएसई का सेंसेक्स 1814 अंकों की बंपर उछाल के साथ 73762 पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 567 अंकों की उड़ान के साथ 22899 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा।

Stock Market Today Live 1 April 8:50 AM: एशियाई बाजारों में आज तेजी के बाद भारतीय शेयर मार्केट के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी के तेजी से खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी बुधवार को सुबह के सत्र के दौरान 450 पॉइंट से अधिक के ऊपर था। यह शेयर बाजार नए वित्त वर्ष की मजबूत शुरुआत का संकेत दे रहा है।

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत

एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों में आज तेजी का रुख रहा। जापान का निक्केई 225 4.04 प्रतिशत ऊपर पहुंच गया। टॉपिक्स में 3.79 प्रतिशत की बढ़त रही। कोस्पी में 6.68 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई।

वॉल स्ट्रीट का हाल

अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। डॉऊ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 2.49 प्रतिशत की उछाल के साथ 46341 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 2.91 प्रतिशत की तेजी रही और 6528 पर बंद होने में सफल रहा। नैस्डैक कंपोजिट की बात करें तो इसमें 3.83 प्रतिशत की बंपर उछाल दर्ज की गई। यह 21590 पर बंद हुआ।

सोना और कच्चा तेल

आज कॉमेक्स पर सोने का भाव 1.25% बढ़कर 4,737 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस बीच, एशियाई कारोबारी घंटों के दौरान चांदी की कीमत आज 0.42% बढ़कर 75.23 डॉलर प्रति औंस हो गई। दूसरी ओर डब्ल्यूटीआई कच्चा तेल आज सुबह के कारोबार के दौरान लगभग 1.50% बढ़कर 103 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा था। ब्रेंट क्रूड 106 डॉलर के करीब था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN