Home मनोरंजन समाचार सुनील पाल को मांगने पर भी नहीं दिया गया माइक, सरेआम बेइज्जती...

सुनील पाल को मांगने पर भी नहीं दिया गया माइक, सरेआम बेइज्जती पर बोले लोग- इसके साथ ये होना ही था

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/01/1200x900/sunil_pal_01_04_1775015137331_1775015141772.png

कॉमेडियन सुनील पाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनीला पाल किसी इवेंट में हैं। उन्हें स्टेज पर बुलाकर सम्मानित किया जाता है, लेकिन जैसे ही वो बोलने के लिए माइक अपनी तरफ करते हैं, उनके पास से माइक हटा लिया जाता है।

जब भी स्टैंडअप कॉमेडियन्स की बात होती है तो सुनील पाल का नाम जरूर लिया जाता है। एक वक्त था जब सुनील पाल अपनी कॉमिक टाइमिंग और जोक्स से लोगों को हंसाते थे। उन्हें बहुत सम्मान दिया जाता था, लेकिन सुनील पाल के लिए वक्त बदल गया है। सुनील पाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील पाल को किसी स्टेज पर बुलाया जाता है, लेकिन जब वो बोलने के लिए माइक अपनी तरफ करते हैं तब उन्हें माइक नहीं दिया जाता है। इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन भी आया है। कुछ लोग कह रहे हैं कि सुनील पाल ये डिजर्व करते हैं, तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि कोई भी आर्टिस्ट ये डिजर्व नहीं करता है।

सुनील पाल का वीडियो हो रहा वायरल

सुनील पाल का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें देखा जाता सकता है कि पहले सुनील पाल को स्टेज पर बुलाकर फूलों का गुलदस्ता दिया जाता है। सुनील पाल गुलदस्ता लेकर माइक को अपनी तरफ मोड़ते हैं। लेकिन जो उन्हें फूलों का गुलदस्ता देता है, वो शख्स माइक अपनी तरफ घुमा लेता है और सुनील पाल को बैठने का इशारा करता है। पहली बार में सुनील पाल नहीं जाते हैं बैठने के लिए। वो शख्स दो बार और सुनील पाल को बैठने के लिए इशारा करता है। सुनील पाल बार-बार कहते हैं कि उन्हें धन्यवाद तो कहने दिया जाए, लेकिन वो शख्स उन्हें बार-बार बैठने के लिए ही कहता नजर आता है।

सुनील पाल के वायरल वीडियो पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

सुनील पाल के इस वीडियो पर बहुत सारे यूजर्स के रिएक्शन आए हैं। कुछ लोगों ने कहा कि सुनील पाल आज के कॉमेडियन्स के लिए बुरा-बुरा बोलते हैं, उनके साथ ये होना ठीक ही है। वहीं, कुछ ने लिखा ये किसी के साथ भी नहीं होना चाहिए। कोई भी आर्टिस्ट ये डिजर्व नहीं करता है।

एक यूजर ने लिखा- या तो बुलाओ मत, बुला रहे हो तो इज्जत करो। मैटर नहीं करता सामने कौन है। एक ने लिखा- हालांकि, मुझे सुनील पाल पसंद नहीं है, लेकिन ये बहुत गलत हुआ। एक ने लिखा- ये बहुत शर्मनाक है, जाकिर खान का फैन हूं मैं और मैं इस चीज का सपोर्ट नहीं कर सकता हूं। एक ने लिखा- मुनव्वर से पंगे के बाद जलील ही होता आ रहा है बेचारा। एक ने लिखा- अरे ये वही है ना जो दूसरों की बुराइयां करता है। सही हुआ इसके साथ। एक ने लिखा- जब ऑर्गेनाइजर 2 से 3 बार कह चुका स्टेज से जाने को, तो फिर जिद भी नहीं करनी चाहिए माइक पर बोलने की। आप क्या थे महत्व नहीं रखता आप क्या हो वह देखना चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN