Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/01/1200x900/bahba_1775016715503_1775016723250.jpgकई सालों से दर्शकों के दिल में राज कर रहा शो भाभी जी घर पर हैं का दूसरा सीजन भाभी जी घर पर हैं 2.0 अब बंद होने जा रहा है। इस खबर से फैंस को बड़ा झटका मिलेगा।
पॉपुलर कॉमेडी शो भाभी जी घर पर हैं के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है। फिल्म का जो दूसरा सीजन यानी भाभी जी घर पर है 2.0 शुरू हुआ था वो अब ऑफ एयर होने जा रहा है। ये फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि एंड टीवी पर कुछ बड़े बदलाव आने वाले हैं और अब ये शो नया कंटेंट प्रोड्यूस नहीं करने वाला है।
क्या है अपडेट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के कास्ट और क्रू लास्ट एपिसोड 5 अप्रैल को शूट करेंगे। &TV मई 2026 से एक पेड रीरन चैनल बनने की उम्मीद है। ये बदलाव नए मैनेजमेंट के बाद इम्पलीमेटं किए जाएंगे और चैनल की स्ट्रैटेजी को बदला जाएगा। आने वाले हफ्तों में चैनल नए शो पर फोकस करना बंद कर देगा और सिर्फ रिपीट कंटेंट रिपीट करेगी।
लास्ट एपिसोड कब आएगा
बता दें कि भाभी जी घर पर हैं चैनल का मोस्ट पॉपुलर और सबसे ज्यादा चलने वाला शो है जिसे काफी पसंद किया गया है। शो का फाइनल एपिसोड रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 अप्रैल को टेलिकास्ट होगा।
वैसे इससे पहले ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि भाभी जी घर पर हैं 2.0 ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर शिफ्ट हो सकता है। लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म शिफ्ट नहीं होगा बल्कि ऑफ एयर जा रहा है। शो वापस आएगा या नहीं नए सीजन या नया चैनल पर इसको लेकर अब तक कोई अपडेट नहीं है।
कब हुई थी शो की शुरुआत
बता दें कि भाभी जी घर पर हैं शो की शुरुआत 2015 से हुई थी। फिल्म की मेन कास्ट शिल्पा शिंदे, आसिफ शेख, रोहिताश्व गौड़ और सौम्या टंडन थे। हालांकि प्रोडक्शन की टीम के साथ अनबन की वजह से शिल्पा ने फिर शो छोड़ दिया था। इसके बाद शिल्पा की जगह शो में शुभांगी अत्रे आईं जिन्होंने अंगूरी भाभी के किरदार को आगे बढ़ाया। इसके बाद सौम्या ने भी छोड़ दिया था और फिर विदिशा श्रीवास्तव ने इस किरदार को निभाया।
शुभांगी अत्रे ने फिर पिछले साल शो को छोड़ दिया और खबर आई कि अब शिल्पा शिंदे वापसी कर रही हैं अंगूरी भाभी के रोल के लिए।
नए सीजन के साथ की थी वापसी
वहीं 22 दिसंबर 2025 को फिर भाभी जी घर पर है 2.0 आया और शिल्पा ने इसके जरिए अपना कमबैक किया। लेकिन ये सीजन चला नहीं और अब इसके बंद होने की खबर ने सबको बड़ा झटका दिया है।
वैसे बता दें कि कुछ दिनों पहले भाभी जी घर पर हैं फिल्म भी आई थी ओरिजनल कास्ट के साथ। लेकिन फिल्म चली नहीं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



