Source :- LIVE HINDUSTAN
आज का दिन दोस्तों और परिवार के साथ मजाकिया शरारत करने के लिए बेस्ट है। अप्रैल फूल से जुड़े मजेदार मैसेज अपनों के साथ शेयर करने के लिए यहां से चुनें मस्ती मजाक वाले मैसेज।
अप्रैल फूल का दिन दोस्तों और परिवार के साथ मजाकिया शरारत करने के लिए बेस्ट है। इस दिन ज्यादार लोग एक दूसरे के साथ मजाकिया प्रैंक करना पसंद करते हैं। खासतौर से दोस्त एक दूसरे को उल्लू बनाते हैं। इस मौके पर परिवार के सदस्यों समेत दोस्तों को अगर आप हंसी मजाक वाले मैसेज चुनना चाहते हैं तो यहां देखिए बेस्ट मैसेज।
1) गुलाब का फूल, चमेली का फूल, कमल का फूल…
और आज के दिन आप सबसे बड़े अप्रैल फूल।
2) इस मैसेज को 10 लोगों को भेजें,
आपको शाम तक एक खुशखबरी मिलेगी…
कि आपने 10 और लोगों को उल्लू बना दिया है!
3) वो दिल ही क्या जो धड़के नहीं,
वो दोस्त ही क्या जो भड़के नहीं,
और वो अप्रैल की 1 तारीख ही क्या जिसमें आप जैसे ‘उल्लू’ फंसे नहीं!
4) भगवान ने आपको बहुत फुर्सत में बनाया है…
पहले ‘मिट्टी’ खत्म हो गई,
फिर ‘दिमाग’ खत्म हो गया,
तो जो बचा-कुचा था उससे आप जैसा नमूना बना दिया।
5) एक रिसर्च से पता चला है कि जो लोग अपने फोन को दाहिने हाथ से पकड़कर यह मैसेज पढ़ रहे हैं, वो असल में बहुत बड़े अप्रैल फूल हैं।
6) जितना मैं तुम्हारे बारे में सोचता हूं,
उतना ही मुझे चिड़ियाघर की याद आती है।
हैप्पी अप्रैल फूल, मेरे अजीज दोस्त
7) सरकार ने एलान किया है कि जो लोग दिखने में ‘बंदर’ जैसे हैं,
उन्हें आज पूरा दिन घर के अंदर रहना होगा।
बाहर मत निकलना दोस्त, खतरा हो सकता है!
8) आईने में अपनी शक्ल देखो कितनी हसीन है,
पर अफसोस कि आज अप्रैल की पहली तारीख है।
9)आपकी आँखों में चमक है, चेहरे पर नूर है,
पर अफसोस कि आपका दिमाग कोसों दूर है।
10) चांदनी रात में रोशनी की क्या जरूरत,
दोस्ती के लिए किसी खास दिन की क्या जरूरत,
पर उल्लू बनाने के लिए आज के दिन की है सख्त जरूरत!
11) इन हसीनों से तो बस दूर ही रहना चाहिए,
इन्हें बस ‘अप्रैल फूल’ ही कहना चाहिए।
12) खुदा करे आपको कोई अच्छी सी नौकरी मिल जाए,
जिसमें आप जैसा ‘गधा’ भी मैनेजर बन जाए।
13) तुम मुस्कुराते हुए बहुत अच्छे लगते हो,
पर तुम तो रोते हुए भी ‘बंदर’ लगते हो।
14) गुलाब से खुशबू आती है, कांटों से नहीं,
अकल बादाम खाने से आती है, शक्ल से नहीं।
15) चांद पर दाग है, सूरज में आग है,
और आपके दिमाग में सिर्फ खाली स्थान है।
16) अगर कोई आपको स्मार्ट कहे, तो बुरा मत मानना,
उसे याद दिला देना कि आज अप्रैल फूल है।
17) आसमान में तारे हैं जितने,
उतने ही ‘अप्रैल फूल’ बने हैं आप जैसे।
18)फोन की घंटी बजी और तुम दौड़े चले आए,
सोचा किसी का पैगाम होगा,
पर यह तो अप्रैल फूल का सलाम निकला।
19)ये मैसेज उन लोगों के लिए है जो खुद को बहुत स्मार्ट समझते हैं,
पर असल में आज उनका ही त्यौहार है।
20)एक पागल का मैसेज दूसरे पागल के नाम,
जो इस वक्त पढ़ रहा है, उसका नाम ‘अप्रैल फूल’ है जनाब।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

