Home  लाइफस्टाइल समाचार April Fool Day Funny Messages: दोस्तों को अप्रैल फूल डे के मजेदार...

April Fool Day Funny Messages: दोस्तों को अप्रैल फूल डे के मजेदार मैसेज भेज बढ़ाएं फन

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

April Fool Day 2026 Funny Messages: अप्रैल फूल का दिन फन और मस्ती के साथ स्पेशल बनाना है तो अपने दोस्तों के साथ भाई-बहन को बिल्कुल ना भूलें। कजिन हो या फिर सिबलिंग भेज दें ये मजेदार और मस्ती से भरे मैसेज।

अप्रैल की पहली तारीख को अप्रैल फूल मनाया जाता है। अपने दोस्तों और कजिंस के साथ करना है मस्ती और मजाक तो इन मजेदार और फनी लग रहे मैसेज को भेजकर उन्हें अप्रैल फूल जरूर मना लें। हंसना और हंसाना आपके रिश्तों को और भी ज्यादा गहरा बनाता है। तो इस मौके को बिल्कुल ना छोड़ें और यहां से चुनें बेस्ट फनी लाइंस।

April Fool Day Funny Messages In Hindi

1- जब तुम आईने के पास जाते हो

तो आईना कहता है ब्यूटीफुल-ब्यूटीफुल

जब तुम आईने से दूर जाते हो

तो आईना कहता है

April Fool April Fool

2- एक हवा का झोंका-सा आया

तो लगा जैसे के तुम आए हो

दरवाज़े पर किसी की आहट-सी हुई

तो लगा जैसे के तुम आए हो

अब तुम ही बताओ

क्या तुम किसी भूत से कम हो?

3- इस कदर हम आपको चाहते हैं

कि दुनिया वाले देख के जल जाते हैं

यूं तो हम सब को उल्लू बनाते हैं

लेकिन आप थोड़ा जल्दी बन जाते हैं

4- एक पागल था…

बिल्कुल पागल था…

एकदम पागल था…

पागलों का पागल था…

लेकिन घबराओ नहीं…

आपके सामने कुछ भी नहीं था.

5- पप्पू 1 अप्रैल के दिन बस में चढ़ा

कंडक्टर ने टिकट मांगा तो पप्पू ने 10 रुपये देकर टिकट ले लिया

फिर हंसते हुए बोला अप्रैल फूल

मेरे पास तो बस का पास है।

6- जिंदगी हंसने हंसाने के लिए है

अप्रैल फूल बनें और बनाएं क्योंकि इस हार में भी जीत है।

हैप्पी अप्रैल फूल डे

7- ऐसा दोस्ताना हमारा

मैं कश्ती तू किनारा

मैं धनुष तू तीर

मैं मटर तू पनीर

मैं वर्षा तू बादल

मैं राजमा तू चावल

मैं हॉट तू कूल

मैं अप्रैल तू फूल

हैप्पी अप्रैल फूल डे

8- गुलाब का फूल बागों में खिल रहा,

चमेली का फूल चमन में खिल रहा है,

कमल का फूल पानी में तैर रहा

और, अप्रैल का फूल मेरा मैसेज पढ़ रहा

हैप्पी अप्रैल फूल डे

SOURCE : LIVE HINDUSTAN