Home मनोरंजन समाचार ‘शहंशाह’ के गाने पर रील बनाकर ट्रोल हुईं मीनाक्षी शेषाद्रि, फैंस ने...

‘शहंशाह’ के गाने पर रील बनाकर ट्रोल हुईं मीनाक्षी शेषाद्रि, फैंस ने संभाला मोर्चा, दिया करारा जवाब

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/31/1200x900/MS_1774962554075_1774962558345.jpg

Meenakshi Sheshadri: बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘शहंशाह’ का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि अपनी लेटेस्ट रील के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। फैंस ने संभाला मोर्चा और यूं दिया जवाब।

‘हीरो’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी फिल्में कर चुकीं लीजेंडरी बॉलीवुड एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शहंशाह’ के सुपरहिट गाने ‘Hey You’ पर रील बनाई है। मीनाक्षी रेड ऑफ-शोल्डर कोर्सेट ड्रेस पहने पुणे की बारिश में डांस करती नजर आ रही हैं। रील में उनके एक्सप्रेशंस और मूव्स ने 80 के दशक की याद दिला दी। यह रील मिनटों में वायरल हो गई और लोग उनके अंदाज की तारीफ करते नहीं थक रहे। लेकिन साथ ही साथ कई लोगों ने मीनाक्षी को इस पर ट्रोल भी करने की कोशिश की है।

बारिश में मीनाक्षी ने रीक्रिएट किया नॉस्टैल्जिया

इस गाने से जुड़ी यादें ताजा करते हुए उन्होंने बताया कि यह उनके करियर के शुरुआती कुछ आइटम नंबर्स में से एक था। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ‘शहंशाह’ उनके पसंदीदा एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ उनकी पहली फिल्म थी। मीनाक्षी ने आशा भोंसले की आवाज, शानदार सेट और कमल मास्टर की कोरियोग्राफी की भी तारीफ की। मीनाक्षी ने खुलासा किया है कि इस रील को पुणे में कड़कती बिजली और बारिश के बीच आउटडोर शूट किया गया था। बता दें कि मीनाक्षी इससे पहले ‘तोता मेरे तोता’ और ‘डोंट से नो’ जैसे गानों पर भी रील बना चुकी हैं।

लोगों ने किया ट्रोल तो फैंस ने दिया करारा जवाब

जहां एक तरफ मीनाक्षी के कॉन्फिडेंस और एवरग्रीन लुक की तारीफ हो रही है, वहीं सोशल मीडिया पर कुछ ट्रोलर्स ने उनकी उम्र को लेकर भद्दे कमेंट्स भी किए। एक यूजर ने लिखा कि ‘अब उम्र हो गई है मैडम, चार धाम यात्रा कर लो’। तो किसी ने लिखा कि ‘पता नहीं बुढ़ापे में क्यों मट्टी पलीत करने आ जाते हैं।’ मीनाक्षी के फैंस तुरंत बचाव में आए और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। फैंस ने उन्हें ‘टाइमलेस ब्यूटी’ बताते हुए कहा कि ‘उम्र सिर्फ एक नंबर है और स्टार हमेशा स्टार ही रहता है।’

घातक के बाद विदेश शिफ्ट हो गई थीं मीनाक्षी

बता दें कि साल 1988 में रिलीज हुई ‘शहंशाह’ न केवल एक कॉमर्शियल हिट थी, बल्कि इसने अमिताभ बच्चन की सुपरस्टार इमेज को और भी मजबूत किया। इस फिल्म का ‘रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं’ डायलॉग आज भी हर किसी की जुबान पर रहता है। फिल्म ‘घातक’ के बाद मीनाक्षी ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी और वह अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं। मीनाक्षी आज भी वहां अपनी खुद की डांस एकेडमी चलाती हैं। फिल्मों से दूर रहने के बावजूद वह सोशल मीडिया के जरिए अपने दर्शकों से जुड़ी रहती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN