Home मनोरंजन समाचार Dhurandhar 2 Day 13 LIVE: ‘धुरंधर 2’ का जारी है बॉक्स ऑफिस...

Dhurandhar 2 Day 13 LIVE: ‘धुरंधर 2’ का जारी है बॉक्स ऑफिस पर तूफान, आज पार करेगी ऐतिहासिक आंकड़ा

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/31/1200x900/31_march_dhur_1774916029154_1774916035825.jpg

Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर अब भी अच्छी खासी कमाई कर रही है। डे13 को फिल्म ऐतिहासिक आंकड़ा पार करने वाली है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ हर दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। डे12 पर यश की ब्लॉकबस्टार फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब ‘धुरंधर 2’ डे13 पर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली है।

डे13 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शुरुआती ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ आज यानी 31 मार्च के दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये (नेट) के क्लब में एंट्री ले लेगी। बता दें, फिल्म ने डे12 तक करीब 872.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

LIVE Updates

सुबह 7 बजे तक – 0.29 करोड़ रुपये

सुबह 8 बजे तक – 0.86 करोड़ रुपये

सुबह 9 बजे तक – 1.23 करोड़ रुपये

सुबह 10 बजे तक – 1.82 करोड़ रुपये

कुल कमाई – 873.99 करोड़ रुपये [सुबह 10 बजे तक]

(नोट: ये डेटा हर एक घंटे में अपडेट होगा।)

अभी इन फिल्मों से है पीछे

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अभी ‘धुरंधर 2’ के आगे दो फिल्में हैं- ‘पुष्पा 2’ और ‘बाहुबली 2’। इन दोनों फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जहां डे12 तक ‘धुरंधर 2’ ने 872.17 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं ‘पुष्पा 2’ ने 1,234.10 करोड़ रुपये और ‘बाहुबली 2’ ने 1,030.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

धुरंधर 2 का अब तक का बॉक्स ऑफिस सफर

पहला हफ्ता: 674.17 करोड़

9वां दिन (शुक्रवार): 41.75 करोड़

10वां दिन (शनिवार): 62.85 करोड़

11वां दिन (रविवार): 68.10 करोड़

12वां दिन (सोमवार): 25.30 करोड़ (शुरुआती आंकड़े)

कुल कलेक्शन (12 दिन): 872.17 करोड़

वर्ल्डवाइड मचाया तहलका

सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी रणवीर सिंह का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,392.23 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

फिल्म के बारे में

‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी उर्फ जसकीरत सिंह रेंगी का किरदार निभाया है। फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। लाइव हिन्दुस्तान ने इसे 3.5 स्टार्स दिए हैं। पढ़िए इसका हिंदी रिव्यू

SOURCE : LIVE HINDUSTAN