Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/31/1200x900/div_1774929638406_1774929647671.jpgदिव्या अग्रवाल और प्रिंस नरूला के बीच शब्दों की लड़ाई जारी है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ बोल रहे हैं और अब दिव्या ने प्रिंस को एक्स ब्रदर बोलते हुए अपनी बात रखी है।
दिव्या अग्रवाल और प्रिंस नरूला के बीच वॉर चल रही है। दोनों शो द 50 में नजर आए थे। शो में दोनों के बीच जहां पहले क्लोज बॉन्ड था, वहीं बाद में गेम के आगे चलते-चलते दोनों के बीच टफ कॉम्टीशन होने लगा। शो के बाद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ काफी बुरा बोला। पहले प्रिंस ने दिव्या को कहा कि 2 पेग कम मारा करो। इस पर अब दिव्या ने अपना जवाब दिया है।
दिव्या को प्रिंस का जवाब
दरअसल, प्रिंस ने दिव्या के खिलाफ बात करते हुए कहा था, मेरी जेड बहन को कहना चाहूंगा 2 पेग कम मारा करो। इस पर अब दिव्या ने कहा, अपना फेम कहीं और से लो प्लीज। इतना ही नहीं दिव्या आगे भी बोलती हैं, ग्रो अप, अच्छा इंसान बनो मेरे एक्स भाई। किसी के बाप से नहीं डरती मैं।
दिव्या ने लगाया था प्रिंस के फैंस पर धमकियां देने का आरोप
बता दें कि इससे पहले दिव्या ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उन्हें हेट मैसेज मिल रहे हैं, इतना ही नहीं रेप की धमकियां भी उन्हें मिल रही हैं प्रिंस नरुला के फैंस से। हालांकि बाद में प्रिंस ने इन दावों पर अपनी सफाई दी थी और कहा कि उन्होंने कभी भी पर्सनली दिव्या के खिलाफ कुछ नहीं कहा है।
प्रिंस ने कहा था दिव्या को चाहिए अटेन्शन
प्रिंस ने कहा था कि दिव्या फुटेज के लिए ये सब कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शो में उन्होंने कई बॉन्ड बनाए अटेन्शन के लिए। प्रिंस ने यह भी कहा कि दिव्या ने झूठ बोला है कि वह एपिसोड नहीं देख रही थीं। वह खुद को बड़ी सेलिब्रिटी मानती हैं।
द 50 शो के विनर शिव ठाकरे
बता दें कि द 50 के विनर शिव ठाकरे हैं। फिनाले में शिव ठाकरे, फैजल शेख, रजत दलाल, कृष्णा श्रॉफ और इमोर्टल काका के बीच टास्क था। शिव ने सबसे पहले टास्क किया। जीत के बाद शिव ने प्रिंस को ट्रिब्यूट भी दिया था। दरअसल, प्रिंस को फाइनल्स में जगह मिल गई थी, लेकिन उन्होंने अपनी पोजिशन शिव को दे दी।
कई सेलेब्स थे इसमें
बता दें कि द 50 शो की शुरुात फरवरी में हुई थी। इस शो में कंटेस्टेंट्स एक पैलेस में रहे थे और यहां उन्हें कई टास्क करने पड़े। ये शो 50 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ था जिसमें करण पटेल, दिव्या अग्रवाल, रजत दलाल, रिद्धि डोगरा, मनीषा रानी और उर्वशी ढ़ोलकिया भी थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


