Source :- LIVE HINDUSTAN
डिजिटल एंटरटेनमेंट के इस दौर में जहां हर कोई बड़े स्क्रीन का अनुभव चाहता है, वहीं पोर्टेबिलिटी भी उतनी ही जरूरी हो गई है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए XElectron ने अपना नया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर PocketBeam लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो कहीं भी, कभी भी, बिना झंझट के मूवी, मैच या वीडियो का मजा लेना चाहते हैं।
PocketBeam की सबसे बड़ी खासियत इसकी इन-बिल्ट 3200mAh बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर 2 घंटे से ज्यादा का प्लेबैक देती है। यानी अब आपको हर समय पावर सॉकेट ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ 0.6 किलोग्राम वजन के साथ यह प्रोजेक्टर बेहद हल्का है, जिससे इसे ट्रैवल, आउटडोर पार्टी या दोस्तों के साथ मूवी नाइट के लिए आसानी से कैरी किया जा सकता है।
छोटे डिवाइस से बड़ी स्क्रीन का मजा
प्रोजेक्टर 720P HD रेजोल्यूशन के साथ आता है और 1080P कंटेंट को डिकोड कर सकता है। यह 150 इंच तक का स्क्रीन साइज प्रोजेक्ट कर सकता है, जो एक इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। साथ ही, इसमें Auto Keystone Correction और Remote Focus जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे बिना किसी मैन्युअल एडजस्टमेंट के स्क्रीन को सेट करना बेहद आसान हो जाता है।
स्मार्ट फीचर्स: OTT सीधे प्रोजेक्टर पर
PocketBeam, Android 13 बेस्ड स्मार्ट इंटरफेस पर चलता है, जिसमें 1GB RAM और 8GB स्टोरेज दी गई है। इसके जरिए आप सीधे Netflix, Amazon Prime Video और YouTube जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी अब आपको अलग से किसी डिवाइस को कनेक्ट करने की जरूरत नहीं होगी।
प्रोजेक्टर dual-band Wi-Fi, Bluetooth 5.0 और वायरलेस स्क्रीन मिररिंग (Miracast और AirPlay) को सपोर्ट करता है। इससे आप अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप या गेमिंग कंसोल को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। साथ ही, इनबिल्ट स्पीकर इसे एक कंप्लीट एंटरटेनमेंट पैकेज बना देता है।
इतनी रखी गई है कीमत
XElectron PocketBeam Portable Smart Projector की कीमत 9,990 रुपये रखी गई है। यह प्रोडक्ट कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और Amazon जैसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। इसके साथ 1 साल की वारंटी भी दी जा रही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



