Home मनोरंजन समाचार कपिल शर्मा ने इस बात पर ली रणवीर सिंह की फिरकी, अमिताभ...

कपिल शर्मा ने इस बात पर ली रणवीर सिंह की फिरकी, अमिताभ बच्चन के जवाब ने कर दी सबकी बोलती बंद

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/30/1200x900/Amitabh_and_Kapil_1774870931199_1774870934845.jpg

Amitabh Bachchan: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा जब एक अवॉर्ड शो के दौरान स्टार्स की खिंचाई कर रहे थे, तब इत्तेफाक से बात अमिताभ बच्चन तक पहुंच गई। फिर अमिताभ बच्चन ने जो जवाब दिया, उसने वहां मौजूद बाकी सभी की बोलती बंद कर दी।

एक अवॉर्ड शो के दौरान तब मजेदार माहौल बन गया, जब कपिल शर्मा ने एक ऐसी बहस छेड़ दी, जिसमें धीरे-धीरे कई बड़े स्टार्स ने हिस्सा लेना शुरू कर दिया। किस्सा साल 2016 के स्क्रीन अवॉर्ड्स का है, जब होस्ट कपिल शर्मा ने बॉलीवुड के ‘पावर कपल्स’ के बीच नखरों को लेकर एक दिलचस्प बहस छेड़ दी थी। कपिल ने फ्रंट रो में बैठे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण से पूछा था कि लड़कों और लड़कियों में से ज्यादा नखरे कौन दिखाता है? सितारों के बेबाक जवाबों ने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया।

रणवीर-दीपिका के बीच नखरों पर जंग

कपिल के साथ करण जौहर भी होस्टिंग की कमान संभाल रहे थे। जब कपिल ने रणवीर से नखरों पर सवाल किया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए लड़कियां कहा। रणवीर ने चुटकी लेते हुए कहा कि लड़कियां तैयार होने में काफी वक्त लगाती हैं और तब उनके नखरे देखने वाले होते हैं। पास में बैठीं दीपिका ने इस बात को सिरे से नकार दिया और कहा कि लड़के कहीं ज्यादा नखरेबाज होते हैं। इस बहस के बीच कपिल ने अपना मशहूर सेंस ऑफ ह्यूमर इस्तेमाल करते हुए ‘ऑड-इवन’ फॉर्मूले पर जोक मारा।

अमिताभ की आवाज से कांपे कपिल शर्मा

कपिल ने कहा कि क्या होगा अगर औरतों को सिर्फ ‘ईवन’ दिनों पर और पुरुषों को ‘ऑड’ दिनों पर बोलने का मौका मिले? क्या फिर कभी मर्दों को बोलने का चांस मिलेगा? जब रणवीर और दीपिका के बीच बात नहीं बनी, तो दीपिका ने कपिल को पास ही बैठे अमिताभ बच्चन और जया बच्चन से सलाह लेने को कहा। कपिल ने बिग बी के पास जाकर पूछा, ‘सर, घर पर किसकी चलती है?’ अमिताभ बच्चन ने बड़े ही फिल्मी अंदाज में कपिल को अपने करीब बुलाया। कपिल ने मजाक में कहा कि सर बी की आवाज इतनी दमदार है कि उनका ‘पास आओ’ कहना भी ऐसा लगता है जैसे जेल भेजने का ऑर्डर दे रहे हों।

अमिताभ बच्चन के जवाब ने कर दी बोलती बंद

इसके बाद अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘मेरे घर में तो आपकी (कपिल) ही चलती है।’ इस पर कपिल ने फौरन कहा कि सर के इस बयान ने अब उनकी मार्केट फीस बढ़ा दी है। हंसी-मजाक का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। इसके बाद कपिल ने एक्ट्रेस श्रिया सरन की तरफ रुख किया और उनसे उनकी राय पूछी। श्रेया ने लड़कियों का पक्ष लेते हुए बड़ी मासूमियत से कहा कि लड़कियां बहुत ही सिंपल होती हैं।’ इस पर कपिल ने तुरंत पलटवार करते हुए पूछा, ‘तो क्या हमारे ऊपर कोई कढ़ाई की हुई है?’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN