Home मनोरंजन समाचार Dhurandhar 2 Day 12 LIVE: ‘धुरंधर 2’ आज ‘केजीएफ 2’ को बॉक्स...

Dhurandhar 2 Day 12 LIVE: ‘धुरंधर 2’ आज ‘केजीएफ 2’ को बॉक्स ऑफिस पर देगी पटखनी, जानें डे12 का कलेक्शन

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/30/1200x900/18_Dec__the_revenge_6_1774838478981_1774838487235.jpg

Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ दिया है। वहीं आज ‘धुरंधर 2’ साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘केजीएफ 2’ को मात देगी।

Dhurandhar 2 Day 12 Box Office Collection: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। अब ‘धुरंधर द रिवेंज’ के आगे साउथ की तीन फिल्में हैं- यश की ‘केजीएफ चैप्टर 2’, प्रभास की ‘बाहुबली 2’ और अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’। आज यानी 30 मार्च के दिन ये फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को मात दे देगी। यहां जानिए रणवीर सिंह की फिल्म की डे12 की कमाई।

LIVE Updates: ‘धुरंधर 2’ का डे12 का कलेक्शन

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ ने पहले हफ्ते 674.17 करोड़ रुपये का कारोबार कर कई सारी फिल्मों को पछाड़ दिया। फिर डे9, डे10 और डे11 को क्रमश: 41.75 करोड़ रुपये, 62.85 करोड़ रुपये और 68.10 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 846.87 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं अब सबकी नजरें डे12 की कमाई पर है। यहां डे12 की कलेक्शन का अपडेट हर एक घंटे में दिया जाएगा।

सुबह 7 बजे तक – 0.17 करोड़ रुपये

सुबह 8 बजे तक – 0.46 करोड़ रुपये

सुबह 9 बजे तक – 0.64 करोड़ रुपये

सुबह 10 बजे तक – 0.99 करोड़ रुपये

कुल कमाई – 847.86 करोड़ रुपये (10 बजे तक)

‘धुरंधर 2’ का डे वाइज कलेक्शन

डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारतीय)
डे0 43 करोड़ रुपये
डे1 102.55 करोड़ रुपये
डे2 80.72 करोड़ रुपये
डे3 113 करोड़ रुपये
डे4 114.85 करोड़ रुपये
डे5 65 करोड़ रुपये
डे6 56.60 करोड़ रुपये
डे7 48.75 करोड़ रुपये
डे8 49.70 करोड़ रुपये
डे9 41.75 करोड़ रुपये
डे10 62.85 करोड़ रुपये
डे11 68.10 करोड़ रुपये
डे12 0.99 करोड़ रुपये (सुबह 10 बजे तक)
कुल कमाई 847.86 करोड़ रुपये

‘धुरंधर 2’ vs ‘केजीएफ चैप्टर 2’

‘धुरंधर 2’ ने 29 मार्च तक 846.87 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने 859.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अगर ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा 2’ की बात करें तो इन दोनों फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से क्रमश: 1,030.42 करोड़ रुपये और 1,234.10 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पुष्पा 2 1234.10 करोड़ रुपये
बाहुबली 2 1030.42 करोड़ रुपये
केजीएफ चैप्टर 2 859.70 करोड़ रुपये
धुरंधर 2 846.87 करोड़ रुपये
धुरंधर 840.20 करोड़ रुपये

‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘धुरंधर 2’ ने 29 मार्च तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1,361.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

‘धुरंधर 2’ के बारे में

‘धुरंधर 2’ में ‘धुरंधर’ से ज्यादा एक्शन हैं। यदि आपको खून खराबा और गाली गलौज से दिक्कत नहीं है और आपको ‘धुरंधर’ पसंद आई थी तो आप ‘धुरंधर 2’ देख सकते हैं। लाइव हिन्दुस्तान ने ‘धुरंधर 2’ को 3.5 स्टार्स दिए हैं। आप इसका डिटेल्ड रिव्यू इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं

नोट: ये सारा डेटा Sacnilk से लिया गया है

SOURCE : LIVE HINDUSTAN