Home मनोरंजन समाचार सोनम कपूर बनीं दूसरी बार मां, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, जानिए...

सोनम कपूर बनीं दूसरी बार मां, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, जानिए बेटी हुई या बेटा

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/30/1200x900/30th_march_sonam_1774831666038_1774831670227.jpg

सोनम कपूर दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने 29 मार्च के दिन अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। बता दें, सोनम और आनंद आहूजा की शादी को आठ साल हो गए हैं।

Sonam Kapoor Children: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा दूसरी बार माता-पिता बने हैं। जी हां, 29 मार्च के दिन सोनम कपूर ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को ये खुशखबरी दी है। आइए आपको बताते हैं कि सोनम बेबी बॉय की मम्मी बनी हैं या बेबी गर्ल की।

सोनम कपूर का पोस्ट

रविवार को सोनम और आनंद ने इंस्टाग्राम पर नोट शेयर किया। इस नोट में उन्होंने लिखा, ‘हमें ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 29 मार्च 2026 को हमारे दूसरे बेटे का जन्म हुआ है। हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है। उसके आने से हमारे दिलों में प्यार और भी गहरा हो गया है।’

बहुत खुश है बड़ा बेटा वायु

उन्होंने आगे लिखा, ‘वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करने के लिए बहुत एक्साइटेड है। वायु, सोनम और आनंद अपने परिवार के इस नए सदस्य का स्वागत करते हुए बेहद खुशी और आभार महसूस कर रहे हैं।’

इन्होंने दी बधाई

परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर, रिया कपूर और हुमा कुरैशी समेत कई सितारों ने कपल के पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाई और बेबी बॉय को अपना आशीर्वाद दिया है। फैंस भी कपल को बधाई दे रहे हैं।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा के बारे में

सोनम की मुलाकात आनंद से साल 2015 में फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के प्रमोशन के दौरान हुई थी। सोनम ने बताया था कि उनके दोस्त उन्हें आनंद के किसी दोस्त से मिलवाना चाहते थे, लेकिन सोनम की बातचीत आनंद से ही ज्यादा होने लगी थी। दो हफ्ते तक मैसेज पर बात करने के बाद, दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। फिर साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के चार साल बाद सोनम ने अपने बड़े बेटे वायु का जन्म दिया। वहीं आठ साल बाद छोटे बेटे की मम्मा बनीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN