Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/30/1200x900/dhurandhar_2_1774834742464_1774834742661.jpgधुरंधर द रिवेंज में दिखाया गया है कि उजैर बलोच बुरी तरह से अरशद पप्पू की हत्या कर देता है। अब ल्यारी के लोगों ने फिल्म देखकर सोशल मीडिया पर बताया है कि असल में उसे किस बेरहमी से मारा गया था।
धुरंधर 2 फिल्म में कुछ घटनाएं रियल लाइफ से इंस्पायर्ड हैं। इनमें से अरशद पप्पू की हत्या दिल दहलाने वाली थी। धुरंधर द रिवेंज में उजैर बलोच का रोल निभाने वाले दानिश पंडोर भी बता चुके हैं कि यकीन नहीं हो रहा था कि ल्यारी में ऐसा हो चुका है। फिल्म में दिखाई इस घटना के बारे में कई लोग पॉडकास्ट में बात कर चुके हैं। अब ल्यारी के एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा है कि अरशद पप्पू के साथ असल जिंदगी में क्या हुआ था वो सिर्फ ल्यारी के लोग ही जान सकते हैं। इस पोस्ट पर ल्यारी के कई लोगों ने उस घटना के बारे में लिखा है जो वहां के लोकल या चश्मदीद गवा हैं।
ल्यारी के लोग ही जानते हैं कि…
धुरंधर फिल्म में कराची के ल्यारी के गैंगवार की कई घटनाएं क्रिएटिव लिबर्टी लेकर दिखाई गई हैं। फिल्म पाकिस्तान में बैन होने के बाद भी वहां के लोग पाइरेटेड वर्जन धड़ल्ले से देख रहे हैं। अब स्मार्ट मुहम्मदी अकाउंट से एक पोस्ट काफी वायरल है। इसमें लिखा गया है, अरशद पप्पू की मौत से जुड़ा धुरंधर 2 में जो दिखाया गया है वो हकीकत के काफी करीब है लेकिन हम ल्यारी के लोग ही जानते हैं कि यह घटना कितनी बेरहमी से हुई थी।
मस्जिद में हुआ था अनाउंस
इस पोस्ट पर कुछ लोगों ने लिखा है कि असल में क्या हुआ था। मारिया नाम के एक अकाउंट से इसका जवाब है, ‘अरशद पप्पू को मार दिया गया फिर उजैर बलोच के गैंग ने उसका सिर कलम किया। इसके बाद अगली सुबह अनाउंस किया गया कि ल्यारी में कल फुटबॉल मैच है और सबको आना है। वहां अरशद पप्पू के सिर से फुटबॉल खेली गई।’ तैमूर नाम के एक यूजर ने लिखा है, ‘सुबह 4 बजे मस्जिद में ऐलान होता है कि सब लोग फुटबॉल ग्राउंड में जमा हो जाओ और सब लोग आते हैं। वहां उजैर बलोच और उसके साथी अरशद पप्पू के सिर से फुटबॉल खेलते हैं।’
बच्चों ने भी खेला फुटबॉल?
एक ने लिखा है, ‘फिल्म में कुछ नहीं दिखाया है। मैं ल्यारी में 10 साल रहा हूं और अरशद पप्पू और रहमान डकैत, उजैर बलोच के बीच कट्टर दुश्मनी थी। वे एक-दूसरे पर फायरिंग करते और केमिकल गैस छोड़ते थे। हम लोगों को वहां रहने में बहुत डर लगता था, गोलियों की आवाजें आती रहती थीं।’ कुछ लोगों ने लिखा है कि उजैर ने बच्चों को भी अरशद के सिर से फुटबॉल खिलाई थी। इतना ही नहीं शरीर के टुकड़े करके, खाल खींचकर जलाया भी था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



