Home मनोरंजन समाचार हनी सिंह के कॉन्सर्ट से वायरल हुआ सौंदर्या शर्मा का डांस वीडियो,...

हनी सिंह के कॉन्सर्ट से वायरल हुआ सौंदर्या शर्मा का डांस वीडियो, ट्रोल्स ने कहा ‘छपरी’

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/29/1200x900/HIONEY_SINGH_SOUNDARYA_SHARMA_1774793538269_1774793543199.png

शनिवार को मुंबई में सिंगर और रैपर हनी सिंह का कॉन्सर्ट हुआ। उस कॉन्सर्ट में बिग बॉस फेम सौंदर्या शर्मा स्टेज पर परफॉर्म करती नजर आईं। अब कॉन्सर्ट के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोग सौंदर्या शर्मा को ट्रोल कर रहे हैं। 

मुंबई में शनिवार को रैपर और सिंगर हनी सिंह का एक कॉन्सर्ट हुआ। इस कॉन्सर्ट के कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही कुछ वायरल वीडियोज में बिग बॉस फेम सौंदर्या शर्मा स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस करती नजर आ रही हैं। सौंदर्या शर्मा के वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। जहां कुछ लोग इन वीडियोज को देखकर सौंदर्या शर्मा की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ ट्रोल्स उनके डांस को वल्गर कह रहे हैं और वीडियो पर भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं।

वायरल हो रहा है सौंदर्या शर्मा का डांस वीडियो

instantbollywood पेज पर सौंदर्या का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में हनी सिंह और सौंदर्या दोनों स्टेज पर नजर आ रहे हैं। सौंदर्य शर्मा हॉउसफुल के गाने लालपरी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे सौंदर्या शर्मा की तारीफ

इस वीडियो को देख कुछ लोग सौंदर्या शर्मा की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सौंदर्या शर्मा ने स्टेज पर आग लगा दी। एक ने लिखा- सौंदर्या शर्मा ने बहुत ही शानदार परफॉर्मेंस दी। बहुत सारे यूजर्स ने हार्ट और फायर इमोजी बनाकर इस वायरल वीडियो पर प्यार लुटाया है।

ट्रोल्स के निशाने पर आईं सौंदर्या शर्मा

जहां एक तरफ लोग सौंदर्या शर्मा के डांस की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये किस तरीका का डांस है भाई। एक ने लिखा- अच्छा खासा डेंटिस्ट थी, पता नहीं क्या कर रही है। एक ने लिखा- ये छपरी डांस क्यों कर रही है। एक ने लिखा- ये डॉक्टर से घटिया डांस करने वाली कब बन गई।

बिग बॉस 16 में नजर आई थीं सौंदर्या शर्मा

सौंदर्या शर्मा की बात करें तो वो बिग बॉस सीजन 16 में नजर आई थीं। बिग बॉस के घर में सौंदर्या ने बताया था कि वो एक डेंटिस्ट हैं। उन्होंने रांची डायरीज से साल 2017 में इंडस्ट्री में कदम रखा था। सौंदर्या शर्मा अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल में भी नजर आ चुकी हैं।

मुंबई में हनी सिंह का कॉन्सर्ट उनके माई स्टोरी-इंडिया चैप्टर टूर का हिस्सा था। उन्होंने इस टूर की शुरुआत 14 मार्च, 2026 को दिल्ली से की थी। दिल्ली टूर के दौरान भी सौंदर्या शर्मा हनी सिंह के कॉन्सर्ट का हिस्सा थीं। अगर आप दिल्ली और मुंबई में हनी सिंह का ये कॉन्सर्ट नहीं देख पाए हैं तो आपके पास मौका है कि आप पुणे में इस कॉन्सर्ट का हिस्सा बन सकते हैं। 4 अप्रैल को हनी सिंह का कॉन्सर्ट पुणे में होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN