Home मनोरंजन समाचार ट्रोलिंग से परेशान हुए असली ‘जमील जमाली’ नबील गबोल, बनाएंगे अपनी ‘धुरंधर’,...

ट्रोलिंग से परेशान हुए असली ‘जमील जमाली’ नबील गबोल, बनाएंगे अपनी ‘धुरंधर’, नाम होगा…

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/27/1200x900/nabil_gabol_jameel_jamali_1774627105701_1774627109667.png

धुरंधर 2 में जमील जमाली का किरदार पाकिस्तानी नेता नबील गबोल से प्रेरित बताया जाता है। नबील गबोल ने खुद भी माना था कि राकेश बेदी का किरदार उनसे प्रेरित है। अब असल लाइफ जमील जमाली यानी नबील गबोल ने कहा है कि वो अपनी धुरंधर बनाएंगे जिसका नाम होगा ल्यारी का गब्बर। 

पाकिस्तानी नेता नबील गबोल का यूट्यूब पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में धुरंधर: द रिवेंज को लेकर वो बात करते नजर आ रहे हैं। धुरंधर 1 के वक्त नबील गबोल के कुछ वीडियो वायरल हुए थे जिसमें उन्होंने माना था कि फिल्म में जमील जमाली (राकेश बेदी) का किरदार उनके लाइफ पर आधारित है। इस बात पर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की थी। अब धुरंधर 2 की रिलीज के बाद उनका एक और वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि वो अपनी धुरंधर बनाएंगे जिसका नाम होगा ‘ल्यारी का गब्बर’।

धुरंधर: द रिवेंज वाले ट्विस्ट पर क्या बोले नबील गबोल

दरअसल, धुरंधर: द रिवेंज में जमील जमाली के किरदार को भारत का एजेंट दिखाया गया है। फिल्म में इस ट्विस्ट ने हर किसी को हैरानी के साथ-साथ खुश कर दिया था। अब असल लाइफ जमील जमाली यानी नबील गबोल ने इस एजेंट वाले ट्विस्ट को लेकर बात की है।

इन्होंने ल्यारी को इंटरनेशनली मशहूर किया है

नबील ने एक पाकिस्तानी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर से बात की है। वीडियो में नबील कहते हैं- असल में क्या है, ये पाकिस्तान के साथ लड़ नहीं सकते हैं। पाकिस्तान की फौज के साथ लड़ नहीं सकते हैं। इन्होंने बना दिया एक मूवी। उसमें ल्यारी को इन्होंने इंटरनेशनली मशहूर किया। ल्यारी वालों को फर्क नहीं पड़ता।ल्यारी वाले बड़े तगड़े हैं।

राकेश बेदी पर क्या बोले नबील गबोल

नबील गबोल आगे कहते हैं- मेरा जो रोल इन्होंने दिखाया है, एक कॉमेडियन राकेश बेदी का। राकेश बेदी को ये दिखाया है कि ये नबील गबोल है। राकेश बेदी ने कहा नहीं मैंने नबील गबोल नहीं, मैंने जनरली सबका बनाया है, जितने भी पाकिस्तानी नेता हैं। तो भाई 2007 में एमएनए ल्यारी का मैं था। बाकी ये है कि कुछ आजकल ट्रोलिंग चल रही है कि इंडियन सोशल मीडिया पर कि नबील गबोल क्यों खामोश है? तो भाई आज तारीख देख लो, 26 तारीख है और नबील गबोल आप लोगों को जवाब देगा, जबरदस्त देगा कि ल्यारी असल में क्या है।

धुरंधर 3 बनाएंगे नबील, नाम रखेंगे- ल्यारी का गब्बर

उन्होंने कहा कि धुरंधर 3 हम बनाएंगे। नाम धुरंधर नहीं रखेंगे, नाम कुछ और सोचकर रखेंगे। नाम होगा- ल्यारी का गब्बर। ताकि हिंदुस्तानियों को पता चल सके कि असल ल्यारी क्या है। असल नबील गबोल क्या है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN