Home व्यापार समाचार Stock Market Today Live: शेयर मार्केट में गिरावट की आंधी, सेंसेक्स 1000...

Stock Market Today Live: शेयर मार्केट में गिरावट की आंधी, सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक लुढ़का, निफ्टी धड़ाम

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Stock Market Today Live 27 March: सेंसेक्स 1023 अंक नीचे 74250 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 303 अंकों की गिरावट के साथ 23003 के लेवल पर आ गया है। सेंसेक्स में केवल टीसीएस, एचसीएल टेक, सन फार्मा, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा और इन्फोसिस ही हरे निशान पर हैं।

Stock Market Today Live 27 March 10:00 AM: शेयर मार्केट में गिरावट की आंधी चल रही है। सेंसेक्स 1023 अंक नीचे 74250 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 303 अंकों की गिरावट के साथ 23003 के लेवल पर आ गया है। सेंसेक्स में केवल टीसीएस, एचसीएल टेक, सन फार्मा, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा और इन्फोसिस ही हरे निशान पर हैं।

Stock Market Today Live 27 March 9:35 AM: शेयर मार्केट में गिरावट की आंधी शुरू हो गई है। बीएसई का सेंसेक्स 946 अंक नीचे 74322 पर आ गया है। जबकि, एनएसई के बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 270 अंकों की गिरावट के साथ 23035 के लेवल पर आ गया है।

Stock Market Today Live 27 March 9:15 AM: शेयर मार्केट की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। बीएसई का सेंसेक्स 389 अंक नीचे 74883 पर खुला। जबकि, एनएसई के बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 ने 132 अंकों की गिरावट के साथ शुक्रवार के कारोबार की शुरआत 23173 के लेवल से की। वहीं, अमेरिका-ईरान युद्ध की चिंताओं के कारण रुपया पहली बार 94 प्रति अमेरिकी डॉलर के पार फिसल गया।

Stock Market Today Live 27 March 8:08 AM: अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर बढ़ती अनिश्चितता और शांति समझौते पर संशय के बीच आज भारतीय शेयर मार्केट में कमजोरी देखने को मिल सकती है। एनएसई के बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 और बीएसई के सेंसेक्स के शुक्रवार को गिरावट के साथ खुलने के संकेत हैं। एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली और अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट ने निवेशकों की धारणा को कमजोर किया है। गिफ्ट निफ्टी करीब 184 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है, जो बाजार में गिरावट के साथ ओपनिंग की ओर इशारा करता है।

वॉल स्ट्रीट में भारी गिरावट, टेक शेयरों पर दबाव

अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। डॉऊ जोंस 469 अंक टूटा, जबकि S&P 500 1.74% और नैस्डैक 2.38% गिरकर करेक्शन जोन में पहुंच गया। टेक सेक्टर पर सबसे ज्यादा दबाव रहा एनवीडिया, एएमडी, मेटा और अल्फाबेट के शेयर 3% से 8% तक टूटे।

एशियाई बाजारों में भी बिकवाली

एशियाई बाजारों में भी शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। जापान का निक्केई 225 1.6% गिरा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3.6% तक लुढ़क गया। यानी ग्लोबल सेंटीमेंट फिलहाल कमजोर बना हुआ है।

कच्चा तेल, डॉलर और गोल्ड का हाल

कच्चे तेल की कीमतों में हल्की नरमी देखी गई है, लेकिन यह अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। ब्रेंट क्रूड करीब 107 डॉलर प्रति बैरल पर है। डॉलर इंडेक्स भी मजबूत बना हुआ है, जो उभरते बाजारों के लिए नकारात्मक संकेत है। वहीं सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी है।

गोल्डमैन सैक्स ने घटाया टार्गेट

गोल्डमैन सैक्स ने भारतीय बाजार को ‘ओवरवेट’ से घटाकर ‘मार्केटवेट’ कर दिया है और निफ्टी 50 का 12 महीने का लक्ष्य 29,300 से घटाकर 25,900 कर दिया है।

एक्सपर्ट की राय

मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक, “मौजूदा सुधार कमजोर रह सकता है और यह पूरी तरह भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर निर्भर करेगा। तेल की कीमतों में नरमी और बातचीत के संकेतों से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन हालात तेजी से बदल सकते हैं।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN