Home मनोरंजन समाचार Dhurandhar 2 Day 9 LIVE: ‘धुरंधर 2’ का डे9 का कलेक्शन, अब...

Dhurandhar 2 Day 9 LIVE: ‘धुरंधर 2’ का डे9 का कलेक्शन, अब बस बॉलीवुड की इस फिल्म को देना है मात

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/27/1200x900/18_Dec_dr_5_1774586204443_1774586210532.jpg

Dhurandhar 2 Box Office collection Live – Day 9: आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ आज भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।

Dhurandhar 2 Box Office collection Live – Day 9: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ छा गई है। इस फिल्म ने 18 मार्च की शाम को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और 26 मार्च तक ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन गई है। अब इसके आगे सिर्फ बॉलीवुड की ‘धुरंधर’ है। ऐसे में सबकी नजरें इसके 27 मार्च के कलेक्शन पर हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म डे9 पर 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करेगी। आइए आपको डे9 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का लाइव अपडेट देते हैं।

LIVE Update: डे9 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सुबह 7 बजे तक – 0.37 करोड़ रुपये

सुबह 8 बजे तक – 0.83 करोड़ रुपये

सुबह 9 बजे तक – 1.14 करोड़ रुपये

सुबह 10 बजे तक – 1.66 करोड़ रुपये

कुल कलेक्शन – 675.83 करोड़ रुपये (सुबह 10 बजे तक)

‘धुरंधर 2’ का डे वाइज कलेक्शन

डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
डे0 43 करोड़ रुपये
डे1 102.55 करोड़ रुपये
डे2 80.72 करोड़ रुपये
डे3 113 करोड़ रुपये
डे4 114.85 करोड़ रुपये
डे5 65 करोड़ रुपये
डे6 56.60 करोड़ रुपये
डे7 48.75 करोड़ रुपये
डे8 49.70 करोड़ रुपये
कुल 674.17 करोड़ रुपये

‘धुरंधर’ ने कितनी कमाई की थी?

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से नेट 840.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। मतलब अगर ‘धुरंधर 2’ को नंबर 1 फिल्म बनना है तो इसे भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 841 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना होगा। बता दें, डे8 तक ‘धुरंधर 2’ ने 674.17 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

‘धुरंधर’ vs ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड

‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1,307.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं डे8 तक ‘धुरंधर 2’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 1,067.24 करोड़ रुपये कलेक्ट किए हैं।

कैसी है ‘धुरंधर 2’?

‘धुरंधर 2’ में ‘धुरंधर’ से कहीं ज्यादा खतरनाक एक्शन सीन्स दिखाए गए हैं। ‘धुरंधर 2’ का क्लाइमैक्स भी काफी मजेदार है। लाइव हिन्दुस्तान ने ‘धुरंधर 2’ को 3.5 स्टार्स दिए हैं। 1.5 स्टार्स क्यों काटे ये जानने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक करके हमारा रिव्यू पढ़ सकते हैं

SOURCE : LIVE HINDUSTAN