Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/27/1200x900/27th_march_yrkkh_1774578244998_1774578252254.jpgYeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में अरमान, अभिरा की वजह से मायरा पर चिल्लाएगा।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist in Hindi: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में अरमान, मायरा और अभिरा के बीच फंस जाएगा। दरअसल, सामने आए प्रोमो के मुताबिक, उदयपुर में तूफान आता है। मायरा रात में अपने हॉस्टल से ये बाेलकर निकल जाती है कि वो अपने पिता से मिलने जा रही है। जब ये बात अभिरा को पता चलती है तब वो परेशान हो जाती है। अरमान और अभिरा, मायरा को ढूंढने निकलते हैं।
मायरा से क्या कहता है अरमान?
अरमान, मायरा को ढूंढ लेता है और उसपर चिल्लाने लगता है। अरमान कहता है, ‘आपने हॉस्टल में बोला कि आप मुझसे मिलने आए हो। आपको आइडिया भी है कि आपकी वजह से अभिरा की क्या हालत हो रही है।’ मायरा दंग रह जाती है। मायरा रोते हुए अरमान से कहती है, ‘पहले आप उनका नाम तक नहीं लेते थे।’ अरमान, मायरा को समझाने की कोशिश करता है, लेकिन मायरा उसकी एक बात नहीं सुनती है।
मायरा का जवाब
मायरा, अरमान से कहती है, ‘चिंता मत करो पापा। आप दोनों के बीच खड़ी इस दीवार के पैर हैं।’ इतना कहते ही मायरा वहां से चली जाती है। इसके बाद, मायरा को ढूंढते-ढूंढते अभिरा, अरमान के पास पहुंचती है। अरमान रोते हुए अभिरा से कहता है, ‘मेरी बेटी मुझसे बहुत दूर जाती दिख रही है। प्लीज उसे रोकाे अभिरा। प्लीज मुझे बचा लो।’
अभिरा का एक्शन
अरमान की हालत देख अभिरा इमोशनल हो जाती है। अभिरा, अरमान को शांत करने के लिए उसे गले लगा लेती है। अब आगे क्या होगा? क्या अभिरा, अरमान और मायरा के बीच सबकुछ ठीक कर पाएगी? क्या अभिरा, अरमान की खातिर मायरा से दूर हो जाएगी? क्या अभिरा अपने और मायरा के बीच की गलतफहमी को दूर कर वापस पौद्दार हाउस में अपनी जगह बनाएगी? इन सवालों के जवाब जानने के लिए पढ़ते रहिए लाइव हिन्दुस्तान।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



