Home मनोरंजन समाचार मलाइका अरोड़ा की डेटिंग अफवाहों पर कैसा होता है बेटे अरहान का...

मलाइका अरोड़ा की डेटिंग अफवाहों पर कैसा होता है बेटे अरहान का रिएक्शन, बोलीं- वह और मैं तो…

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/27/1200x900/malk_1774583292954_1774583304146.jpg

मलाइका अरोड़ा कुछ समय से डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इन खबरों पर अब मलाइका ने अपना रिएक्शन दिया है। इसके अलावा उन्होंने बेटे अरहान का भी इस पर कैसा रिएक्शन होता है, यह भी बताया।

मलाइका अरोड़ा का जबसे अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हुआ है तबसे उनका नाम कई लोगों के साथ जुड़ रहा है। पिछले साल उनका नाम हर्ष मेहता के साथ जुड़ा जब दोनों को साथ में एक कॉन्सर्ट में देखा गया। वहीं कुछ दिनों पहले मलाइका का सौरब बेदी के साथ नाम जुड़ा एक पार्टी के बाद से। अब जब मलाइका से इन अफेयर की खबरों के बारे में पूछा तो जानें उन्होंने क्या कहा।

बेटे अरहान और मलाइका का क्या होता है रिएक्शन

कर्ली टेल्स से बात करते हुए मलाइका ने लिंकअप खबरों पर कहा, ‘ये काफी इरिटेटिंग है। मैं बस इसे जोक के तौर पर देखती हूं। मैं और अरहान(बेटा) तो अक्सर इसपर हंसते हैं।’

मलाइका ने अरबाज खान से 1998 में शादी की थी। दोनों पहले साथ काफी खुश थे, लेकिन फिर दोनों के बीच दरार आने लगी और 2017 में दोनों अलग हो गए थे।

पार्टनर को लेकर क्या बोलीं मलाइका

मलाइका क्या अब पार्टनर चाहती हैं इस पर मलाइका ने कहा, ‘ये सब चीजें प्लान नहीं होती है। अगर ऐसा होना होगा तो हो जाएगा। फिलहाल मैं अभी लाइफ में जो हो रहा है उससे मैं काफी खुश हूं। ये चीजें मुझे मोटिवेट करती हैं और हां पार्टनर होना भी शानदार है।’

अगर रिलेशनशिप में आई तो…

हालांकि मलाइका ने आगे कहा कि पार्टनर होना अच्छा है, लेकिन उनके लिए ये जरूरी नहीं है और अगर वह रिलेशनशिप में आती हैं तो वह अपने टर्म्स में उसमें रहेंगी। वह बोलीं, ‘अगर मुझे किसी के साथ रहना है तो मैं अपनी टर्म्स में रहूंगी।’

किनके साथ जुड़े मलाइका के नाम

बता दें कि पिछले साल मुंबई के एक कॉन्सर्ट में मलाइका और हर्ष मेहता की फोटोज और वीडियोज काफी वायरल हुए थे। हर्ष, डायमंड मर्चेंट हैं। हालांकि ये खबर बाद में गलत साबित हुई। वहीं फिर कुछ दिनों पहले मलाइका की सौरब बेदी के साथ फोटोज वायरल हुई एक पार्टी के साथ।

जब सौरब ने मलाइका संग अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

हालांकि जब फोटोज वायरल होने के बाद दोनों के रिलेशन की खबरें वायरल होने लगी तो सौरब ने खुद इन सबको गलत बताया था। उन्होंने बताया था कि वह मलाइका से मॉडलिंग के दिनों में मिले थे और दोनों के बीच सिर्फ फ्रेंड्स जैसा बॉन्ड है। उन्होंने कहा था कि वह काफी सालों से मलाइका से मिलते हैं, लेकिन तब वह फेमस नहीं थे। अब जब वह सोशल मीडिया पर फेमस हैं तो बस इसलिए दोनों की फोटोज पर सबका ध्यान गया। लेकिन दोनों के बीच कुछ भी नहीं है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN