Home टेक न्यूज़ खुशखबरी! अब iPhone पर भी चलेंगे 2 WhatsApp, Android से iPhone में...

खुशखबरी! अब iPhone पर भी चलेंगे 2 WhatsApp, Android से iPhone में चैट ट्रांसफर करना हुआ आसान, आए धमाकेदार फीचर

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए कुछ नए फीचर्स जारी किए हैं। इस अपडेट के बाद यूजर्स को कई शानदार फीचर्स मिलेंगे जिसमें मल्टीपल अकाउंट सपोर्ट, Android से iPhone चैट ट्रांसफर और कई नए फीचर्स शामिल हैं।

पॉपुलर मैसेजिंग ऐप्स में WhatsApp इस बार iPhone यूजर्स के कई सारे फीचर्स लेकर आया है। नए अपडेट के बाद अब iPhone यूजर्स एक ही फोन में दो अलग-अलग WhatsApp अकाउंट चला सकेंगे। इसके अलावा Android से iPhone में चैट ट्रांसफर करना भी पहले से काफी आसान बना दिया गया है। पहले जहां यूजर्स को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, अब यह प्रोसेस काफी स्मूद और तेज हो गया है। WhatsApp का यह अपडेट खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो एक ही फोन में पर्सनल और ऑफिस दोनों अकाउंट इस्तेमाल करना चाहते हैं। साथ ही, नए फीचर्स यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने पर फोकस करते हैं।

iPhone पर अब चलेंगे दो WhatsApp अकाउंट

WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए सबसे बड़ा बदलाव मल्टीपल अकाउंट सपोर्ट के रूप में पेश किया है। अब यूजर एक ही ऐप में दो अलग-अलग नंबर से अकाउंट चला सकते हैं। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको दूसरा फोन नंबर चाहिए होगा। आप सेटिंग्स में जाकर “Add Account” ऑप्शन से नया अकाउंट जोड़ सकते हैं। इसके बाद OTP से वेरिफिकेशन करना होगा। एक बार सेटअप हो जाने के बाद आप आसानी से दोनों अकाउंट के बीच स्विच कर सकते हैं।

Android से iPhone में चैट ट्रांसफर हुआ आसान

WhatsApp ने एक और बड़ी समस्या को हल किया है Android से iPhone चैट ट्रांसफर। पहले जब यूजर Android से iPhone पर शिफ्ट होते थे, तो उनकी पुरानी चैट ट्रांसफर करना मुश्किल होता था। लेकिन अब कंपनी ने इस प्रोसेस को काफी आसान बना दिया है। अब यूजर्स बिना ज्यादा झंझट के अपने मैसेज, मीडिया और डेटा को नए फोन में ट्रांसफर कर सकते हैं। इससे फोन बदलना काफी आसान हो गया है।

सिक्योरिटी भी हुई मजबूत

कंपनी ने इस अपडेट में सिक्योरिटी को भी मजबूत बनाया है। हर अकाउंट के लिए अलग-अलग लॉक (Face ID या पासकोड) लगाया जा सकता है। इससे आपके दोनों अकाउंट सुरक्षित रहते हैं।

स्टिकर हेल्प और मेटा AI से फ़ोटो एडिटिंग

WhatsApp अब इमोजी टाइप करने पर स्टिकर सुझाएगा। ये सुझाव तुरंत दिखाई देंगे, जिससे यूजर्स चैट में इमोजी को संबंधित स्टिकर से तुरंत बदल सकेंगे। यूजर्स अब मेटा AI टूल का उपयोग करके चैट में ही फ़ोटो एडिट कर सकते हैं। इसमें ऑब्जेक्ट हटाना, बैकग्राउंड बदलना और इमेज भेजने से पहले स्टाइल लगाना शामिल है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN