Home टेक न्यूज़ सावधान! ITR में गड़बड़ी बताकर हो रही ठगी, Compliance Gap वाले ईमेल...

सावधान! ITR में गड़बड़ी बताकर हो रही ठगी, Compliance Gap वाले ईमेल निकल रहे फर्जी; एक गलत क्लिक कर देगा आपको कंगाल

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Income Tax के नाम पर “compliance gap” दिखाकर भेजे जा रहे फर्जी ईमेल से सावधान रहें। सरकार ने चेतावनी दी है कि ये मेल पूरी तरह स्कैम हैं, जिनमें दिए गए लिंक पर क्लिक करने से आपकी पर्सनल और बैंकिंग जानकारी चोरी हो सकती है।

अगर आपने हाल ही में Income Tax से जुड़ा कोई ईमेल देखा है जिसमें “compliance gap” या ITR में गड़बड़ी की बात कही गई है, तो सावधान हो जाइए। यह ईमेल असली नहीं बल्कि एक नया ऑनलाइन स्कैम हो सकता है। सरकार ने खुद इस बारे में चेतावनी जारी की है और लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। आजकल साइबर ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। खासकर Income Tax जैसे संवेदनशील मामलों में लोग जल्दी घबरा जाते हैं और बिना सोचे-समझे ईमेल में दिए लिंक पर क्लिक कर देते हैं। यही गलती उन्हें भारी नुकसान पहुंचा सकती है। यह फर्जी ईमेल लोगों को यह भरोसा दिलाने की कोशिश करता है कि उनके ITR में कोई गड़बड़ी है और उन्हें तुरंत एक्शन लेना होगा। इसके लिए एक लिंक दिया जाता है, जिस पर क्लिक करते ही यूजर की पर्सनल और बैंकिंग जानकारी चोरी हो सकती है।

Income Tax के नाम पर चल रहा यह स्कैम

हाल ही में एक नया ईमेल स्कैम सामने आया है, जिसमें लोगों को Income Tax Department के नाम से मेल भेजा जा रहा है। इस ईमेल में दावा किया जाता है कि आपके ITR (Income Tax Return) में “compliance gap” है, यानी कुछ गड़बड़ी है जिसे तुरंत ठीक करना जरूरी है। ईमेल में एक लिंक दिया जाता है, जिस पर क्लिक करके आपको अपनी जानकारी अपडेट करने या भुगतान करने के लिए कहा जाता है।

सरकार ने दी चेतावनी

सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी ने साफ कहा है कि यह ईमेल पूरी तरह फर्जी है। आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि Income Tax Department ने ऐसा कोई ईमेल जारी नहीं किया है और यह एक फिशिंग स्कैम है। लोगों को सलाह दी गई है कि ऐसे किसी भी मेल पर भरोसा न करें और उसमें दिए लिंक पर क्लिक न करें।

कैसे काम करता है यह स्कैम

साइबर ठग इस स्कैम में डर और जल्दबाजी का फायदा उठाते हैं। ईमेल में ऐसा मैसेज लिखा होता है जिससे लगे कि अगर आपने तुरंत एक्शन नहीं लिया तो आपको जुर्माना या कानूनी कार्रवाई झेलनी पड़ सकती है। जैसे ही यूजर लिंक पर क्लिक करता है, उसे एक फर्जी वेबसाइट पर ले जाया जाता है जो बिल्कुल असली Income Tax साइट जैसी दिखती है। वहां यूजर से PAN, Aadhaar, बैंक डिटेल्स या OTP मांगा जाता है, जिससे फ्रॉड हो सकता है।

हो सकता बड़ा नुकसान

अगर आप इस तरह के ईमेल के झांसे में आ जाते हैं, तो आपके साथ कई तरह की धोखाधड़ी हो सकती है। आपकी बैंक डिटेल्स चोरी हो सकती हैं, जिससे अकाउंट खाली हो सकता है। आपकी पर्सनल जानकारी का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। कभी-कभी फोन या लैपटॉप में वायरस भी आ सकता है। असली Income Tax Department कभी भी आपसे ईमेल के जरिए पासवर्ड, OTP या बैंक डिटेल्स नहीं मांगता। फर्जी ईमेल में अक्सर अजीब लिंक, गलत स्पेलिंग और जल्दी एक्शन लेने का दबाव होता है। आप हमेशा आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही जानकारी चेक करें। किसी भी अनजान ईमेल में दिए लिंक पर क्लिक न करें।

फंस जाएं तो तुरंत करें ये काम

अगर आपने गलती से किसी लिंक पर क्लिक कर दिया है या जानकारी शेयर कर दी है, तो तुरंत एक्शन लें। अपने बैंक को सूचित करें और पासवर्ड बदलें। साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN