Home व्यापार समाचार बाजार में उथल-पुथल के बीच विजय केडिया ने यह सलाह, निवेशकों के...

बाजार में उथल-पुथल के बीच विजय केडिया ने यह सलाह, निवेशकों के लिए जानना जरूरी

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Vijay Kedia On Stock Market: शेयर बाजार में इन दिनों तेज उतार-चढ़ाव ने निवेशकों की नींद उड़ा दी है। स्क्रीन पर गिरते हुए पोर्टफोलियो को देखकर कई लोग घबरा रहे हैं।

Vijay Kedia On Stock Market: शेयर बाजार में इन दिनों तेज उतार-चढ़ाव ने निवेशकों की नींद उड़ा दी है। स्क्रीन पर गिरते हुए पोर्टफोलियो को देखकर कई लोग घबरा रहे हैं। इसी बीच दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने निवेशकों को शांत रहने और घबराने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने साफ कहा कि बाजार की गिरावट सिर्फ पैसे की नहीं, बल्कि इंसान के धैर्य और मानसिक संतुलन की भी परीक्षा लेती है।

क्या है डिटेल

विजय केडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बहुत आसान भाषा में बड़ी बात समझाई। उन्होंने कहा कि डिमैट अकाउंट में दिख रहा पैसा असल में बाजार का होता है, जबकि बैंक अकाउंट में पड़ा पैसा ही आपका असली होता है। उनके मुताबिक, जब तक आप शेयर बेचते नहीं हैं, तब तक ना मुनाफा असली होता है और ना ही नुकसान। यानी अभी जो गिरावट दिख रही है, वो सिर्फ ‘पेपर लॉस’ है।

उनकी यह बात इसलिए भी खास है क्योंकि हाल के सालों में बड़ी संख्या में नए निवेशक बाजार में आए हैं, जिन्होंने सिर्फ तेजी का दौर देखा है। ऐसे में जैसे ही बाजार गिरता है, डर और घबराहट बढ़ जाती है। केडिया ने कहा कि घबराने से ना तो नुकसान रुकता है और ना ही मुनाफा बढ़ता है, बल्कि इससे इंसान का मूड, शांति और परिवार तक प्रभावित होता है।

उन्होंने यह भी माना कि मौजूदा गिरावट का असर उनके अपने पोर्टफोलियो पर भी पड़ा है, लेकिन उन्होंने इसे सीखने का मौका बताया। उनके मुताबिक, बाजार की गिरावट कोई संकट नहीं बल्कि एक प्रक्रिया है, जो निवेशकों को मजबूत बनाती है। ये वही समय होता है जब असली निवेशक और कमजोर निवेशक के बीच फर्क साफ दिखता है।

केडिया के टिप्स

केडिया का मानना है कि बाजार हमेशा चक्र में चलता है—कभी तेजी, कभी मंदी। जो निवेशक इस उतार-चढ़ाव के दौरान धैर्य बनाए रखते हैं, वही लंबे समय में पैसा बनाते हैं। उन्होंने कहा कि असली लड़ाई बाजार से नहीं, बल्कि अपने दिमाग और भावनाओं से होती है। अगर निवेशक अपने डर पर काबू पा ले, तो वह मुश्किल दौर भी आसानी से पार कर सकता है।

अंत में उनका संदेश साफ है—अगर आप लंबी अवधि के लिए निवेश कर रहे हैं, तो हर गिरावट से घबराने की जरूरत नहीं है। बाजार समय-समय पर आपको परखेगा, लेकिन जो निवेशक शांत रहते हैं और सही फैसले लेते हैं, वही आगे चलकर असली कमाई करते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN