Home व्यापार समाचार भारतीय शेयर बाजार पर गोल्डमैन सैक्स की चेतावनी, आएगी बड़ी गिरावट?

भारतीय शेयर बाजार पर गोल्डमैन सैक्स की चेतावनी, आएगी बड़ी गिरावट?

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Stock Market Outlook: अमेरिका की दिग्गज ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर अपना रुख थोड़ा सतर्क कर लिया है। कंपनी ने अपनी रेटिंग “ओवरवेट” से घटाकर “मार्केटवेट” कर दी है।

Stock Market Outlook: अमेरिका की दिग्गज ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर अपना रुख थोड़ा सतर्क कर लिया है। कंपनी ने अपनी रेटिंग “ओवरवेट” से घटाकर “मार्केटवेट” कर दी है। आसान भाषा में समझें तो अब वह भारत के बाजार को न ज्यादा तेज़ी वाला मान रही है और न ही कमजोर, बल्कि संतुलित नजरिया अपना रही है।

गोल्डमैन सैक्स ने क्या कहा

गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी भारत की अर्थव्यवस्था पर दबाव डाल सकती है। खासतौर पर Strait of Hormuz के आसपास बढ़े तनाव की वजह से सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए तेल महंगा होने का सीधा असर महंगाई और कंपनियों के मुनाफे पर पड़ता है।

ब्रोकरेज का अनुमान

इसी वजह से ब्रोकरेज को लगता है कि आने वाले समय में कंपनियों की कमाई के अनुमान घट सकते हैं। यानी जो उम्मीद पहले थी कि कंपनियां ज्यादा मुनाफा कमाएंगी, अब वह थोड़ी कम हो सकती है। इसे ही “earnings downgrade cycle” कहा जाता है, जो आमतौर पर बाजार की रफ्तार को धीमा कर देता है।

निफ्टी का घटा टारगेट

गोल्डमैन सैक्स ने Nifty के 12 महीने के लक्ष्य को भी घटाकर 29,300 से 25,900 कर दिया है। हालांकि इसके बावजूद मौजूदा स्तर से करीब 12-13% तक रिटर्न की संभावना जताई गई है। मतलब यह है कि बाजार में पूरी तरह गिरावट का डर नहीं है, लेकिन पहले जितनी तेज़ बढ़त की उम्मीद थी, अब वह कम हो गई है।

कुल मिलाकर, एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले महीनों में बाजार थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। निवेशकों को जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना चाहिए और लंबी अवधि के नजरिए से निवेश करना बेहतर रहेगा। खासकर ऐसे समय में धैर्य और सही रणनीति ही अच्छे रिटर्न दिला सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN