Home मनोरंजन समाचार धुरंधर 2 की सक्सेस पर आमिर खान बोले- मैंने अभी तक फिल्म...

धुरंधर 2 की सक्सेस पर आमिर खान बोले- मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी, लेकिन…

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/26/1200x900/akr_1774527708849_1774527731762.jpg

धुरंधर 2 कमाल करती ही जा रही है। सभी सेलेब्स ने अब तक फिल्म की तारीफ की है। वहीं अब जब आमिर खान से इस मूवी के बारे में पूछा तो जानें उन्होंने क्या कहा।

धुरंधर 2 द रिवेंज को काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म ने कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं। फिल्म को ना सिर्फ क्रिटिक्स और दर्शकों से बल्कि सेलेब्स द्वारा भी अच्छा रिव्यू मिल रहा है। अब आमिर खान से जब इस बारे में पूछा तो जानें उन्होंने मूवी को लेकर क्या कहा।

धुरंधर 2 को लेकर क्या बोले आमिर

दरअसल, आमिर, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली में आए और इस दौरान एक्टर ने कहा, ‘मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, लेकिन हां मैंने धुरंधर और धुरंधर 2 की तारीफ ही सुनी है। दोनों ही फिल्मों ने काफी शानदार काम किया है और फिल्म की टीम को मेरी शुभकामनाएं हैं।’

सितारे जमीन पर के स्क्रीनिंग पर आमिर को गर्व

वहीं फेस्टिवल में सितारे जमीन पर की स्क्रीनिंग को लेकर आमिर ने कहा, ‘काफी अच्छा लग रहा है कि दिल्ली फिल्म फेस्टिवल में सितारे जमीन पर स्क्रीन हुई। ये फेस्टिवल का पहला साल है और मैं काफी खुश हूं कि हमारी फिल्म यहां स्क्रीन हुई है। मैं और डायरेक्टर प्रसन्ना काफी खुश हैं और फिल्म को लेकर गर्व भी है।’

धुरंधर 2 को इंडस्ट्री से मिली तारीफ

वहीं धुरंधर 2 की बात करें तो कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म, डायरेक्टर और एक्टर्स की तारीफ की है। इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा, प्रीति जिंटा, कार्तिक आर्यन समेत कई सेलेब्स हैं।

धुरंधर 2 कर रही धमाकेदार कमाई

धुरंधर 2 की बात करें तो आदित्य धर द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। रणवीर के अलावा इस मूवी में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन हैं। पहले फिल्म ने जहां वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ कमाए थे। वहीं धुरंधर ने अब तक यानी 8 दिन में 1000 करोड़ की कमाई कर ली है।

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह फिल्म ओवरऑल 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है।

यश की टॉक्सिक से क्लैश टला

बता दें कि पहले धुरंधर 2 की यश की मूवी टॉक्सिक से टक्कर होनी थी, लेकिन फिर रिलीज से कुछ दिनों पहले टॉक्सिक के मेकर्स ने अनाउंस किया कि मिडल ईस्ट में चल रही दिक्कतों की वजह से वे मूवी की रिलीज को पोस्टपोन कर रहे हैं और अब मूवी 4 जून को रिलीज होगी।

उस्ताद भगत सिंह को पछाड़ा

हालांकि धुरंधर 2 की फिर पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह से टक्कर थी। लेकिन इस टक्कर में धुरंधर 2 पर कोई असर नहीं पड़ा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN