Home मनोरंजन समाचार कैसे बनते हैं फिल्मों के ग्रैंड सेट, जानें कौनसे हैं बॉलीवुड के...

कैसे बनते हैं फिल्मों के ग्रैंड सेट, जानें कौनसे हैं बॉलीवुड के अब तक के सबसे महंगे मूवी सेट्स

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/26/1200x900/set_1774531254940_1774531266413.jpg

कई फिल्मों के काफी ग्रैंड सेट होते हैं तो चलिए बताते हैं आपको कि आखिर ये सेट बनते कैसे हैं और कौन डिजाइन करता है। इसके साथ ही आपको सबसे महंगे सेट के बारे में भी बताते हैं।

फिल्म को ग्रैंड बनाने के लिए डायरेक्टर्स फिल्म के सेट को भी ग्रैंड बनाते हैं। कई फिल्ममेकर्स तो ऐसा सेट बनाते हैं जिसे काफी मेहनत से बनाते ही हैं, लेकिन उसके लिए करोड़ों तक खर्च कर देते हैं। अब आपको बताते हैं कैसे एक सेट बनता है और सबसे महंगा सेट अब तक का कौनसी फिल्म का था।

कैसे बनता है फिल्म का सेट

पहले तो आपको बताते हैं कि सेट कैसा बनता है। सेट को प्रोडक्शन डिजाइनर और आर्ट डायरेक्टर्स बनाते हैं ब्लू प्रिंट्स और स्पेशल मटेरियल्स (लकड़ी, फाइबर और प्लास्टर) से। डायरेक्टर के साथ मिलकर आर्ट डायरेक्टर प्लान करते हैं। वहीं फिर इसे काफी मेहनत से बनाया जाता है जो जब आप फिल्म देखते हैं तो रियल भी लगते हैं। कई बार कुछ फिल्मों के सेट इतने हिट होते हैं कि उनमें दूसरे प्रोजेक्ट्स की शूटिंग भी हो जाती है। वहीं कुछ को बतौर याद रखा जाता है और टूरिस्ट बनकर लोग उसे देखने आते हैं।

अब तक के फिल्मों के महंगे सेट

कई फेमस सेट्स जो रहे हैं फिल्मों के वो थे देवदास, जोधा अकबर और बाहुबली का। अब आपको सबसे ज्यादा महंगे सेट्स के बारे में बताते हैं और जानें इस लिस्ट में नंबर 1 पर कौन है। वैसे जिस डायरेक्टर के सेट सबसे ज्यादा ग्रैंड होते हैं वो हैं संजय लीला भंसाली। उनकी फिल्मों के सेट ग्रैंड के अलावा काफी महंगे भी होते हैं। हमने जो लिस्ट शेयर की है उसमें भी संजय लीला भंसाली की फिल्मों के सेट सबसे ज्यादा है।

बाजीराव मस्तानी

संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी जिसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे। इस फिल्म का सेट कॉस्ट 145 करोड़ था।

देवदास

संजय लीला भंसाली की मूवी देवदास जिसमें शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे। इस फिल्म का सेट रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 करोड़ था और इसमें से 12 करोड़ तो सिर्फ चंद्रुखी का कोठा बनाने में लगा था।

प्रेम रतन धन पायो

सलमान खान और सोनम कपूर की प्रेम रतन धन पायो की स्टोरी एक प्रिंस पर आधारित थी और इसमें भी रॉयल सेट चाहिए था। इस सेट की कॉस्ट 13-15 करोड़ थी।

जोधा अकबर

फिल्मफेयर के मुताबिक ऐश्वर्या राय बच्चन और ऋतिक रोशन की जोधा अकबर की फिल्म के सेट का कॉस्ट 12 करोड़ था।

कलंक

वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर की कलंक के सेट को बनाने में 15 करोड़ लगे थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN