Home  लाइफस्टाइल समाचार एलोवेरा इस्तेमाल करने से पहले निकाल लें ‘जहरीला’ लेटेक्स, 1 मिनट में...

एलोवेरा इस्तेमाल करने से पहले निकाल लें ‘जहरीला’ लेटेक्स, 1 मिनट में सीखें सही तरीका!

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आप घर पर फ्रेश और सुरक्षित एलोवेरा जेल बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि एलोवेरा के लेटेक्स को कैसे साफ किया जाए। चलिए जानते हैं इसे स्टेप बाय स्टेप साफ करने का तरीका।

एलोवेरा जेल को स्किन और हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह त्वचा को ठंडक देता है, बालों को पोषण देता है और कई लोग इसे घरेलू नुस्खों में भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एलोवेरा की पत्ती के अंदर एक पीला पदार्थ होता है जिसे लेटेक्स कहा जाता है। अगर इसे सही तरीके से साफ किए बिना इस्तेमाल किया जाए तो यह नुकसान भी कर सकता है। इसलिए एलोवेरा का सही तरीके से साफ करना बहुत जरूरी होता है। अगर आप घर पर फ्रेश और सुरक्षित एलोवेरा जेल बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि एलोवेरा के लेटेक्स को कैसे साफ किया जाए। चलिए जानते हैं इसे स्टेप बाय स्टेप साफ करने का तरीका।

एलोवेरा को इस्तेमाल करने से पहले साफ करना क्यों जरूरी है?

जब आप एलोवेरा की पत्ती काटते हैं तो उसमें से एक पीला लिक्विड निकलता है। इसे ही ‘लेटेक्स’ कहा जाता है। इस हिस्से को निकालना जरूरी होता है क्योंकि ये बहुत कड़वा होता है और अगर इसे सीधे खा लिया जाए तो पेट में ऐंठन, दस्त या उल्टी जैसे समस्या हो सकती हैं। ये स्किन पर भी एलर्जिक रिएक्शन कर सकता है। इसलिए एलोवेरा को सीधे इस्तेमाल करने के बजाय पहले उसे अच्छी तरह साफ करना चाहिए ताकि सिर्फ उसका साफ जेल ही इस्तेमाल में आए।

एलोवेरा को सही तरीके से धोने की प्रक्रिया

सबसे पहले एलोवेरा की पत्ती को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि ऊपर की धूल और गंदगी हट जाए। इसके बाद पत्ती को बिना छीले छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन टुकड़ों को पानी से भरे बर्तन में लगभग 45 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। इस दौरान पत्ती के अंदर मौजूद पीला पदार्थ धीरे-धीरे पानी में निकलने लगता है।

दोबारा भिगोना भी जरूरी

45 मिनट भिगोने के बाद उस पानी को फेंक दें और एलोवेरा के टुकड़ों को फिर से साफ पानी में डाल दें। अब इन्हें लगभग 4 घंटे के लिए भिगोकर रखें। इस प्रक्रिया से बची हुई पीली गंदगी भी निकल जाएगी और एलोवेरा पूरी तरह से साफ हो जाएगा।

जेल निकालने का सही तरीका

चार घंटे बाद एलोवेरा के टुकड़ों को पानी से निकाल लें और अब उनका छिलका हटा दें। छिलका हटाने के बाद अंदर का ट्रांसपेरेंट जेल अलग कर लें। इस जेल को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर अच्छी तरह पीस लें ताकि ये स्मूद हो जाए। इसके बाद इस लिक्विड को छान लें। छानने के बाद जो साफ जेल मिलेगा वही इस्तेमाल के लिए तैयार फ्रेश एलोवेरा जेल है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN