Home टेक न्यूज़ 9020mAh बैटरी, 16GB रैम वाला बाहुबली फोन, 90W की स्पीड से होगा...

9020mAh बैटरी, 16GB रैम वाला बाहुबली फोन, 90W की स्पीड से होगा चार्ज; प्रोसेसर भी तेजतर्रार

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

iQOO ने 9020mAh बैटरी वाले iQOO Z11 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया है। इसमें 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले, 16GB रैम के साथ तेजतर्रार मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 चिपसेट लगा है। कितनी है कीमत और क्या है इस फोन मे खास, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ…

iQOO ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर iQOO Z11 को चीन में लॉन्च कर दिया है। इसमें 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज है और इसमें MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट लगा है। इस स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सेल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है और इसमें 9,020mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है और इसमें AI-बेस्ड फीचर्स भी शामिल हैं। यह फोन अभी चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध है, जबकि कंपनी ने अभी तक भारत में iQOO Z11 को लॉन्च करने की किसी भी योजना की पुष्टि नहीं की है। कितनी है कीमत और क्या है इस फोन मे खास, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ…

इतनी है iQOO Z11 के अलग-अलग मॉडल की कीमत

चीन में iQOO Z11 की कीमत 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 2,299 युआन (लगभग 31,200 रुपये) से शुरू होती है, जबकि इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2,499 युआन (लगभग 34,000 रुपये), 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत युआन 2,799 (लगभग 38,100 रुपये), 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत युआन 2,999 (लगभग 40,800 रुपये) और 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत युआन 3,399 (लगभग 46,300 रुपये) है। यह फोन कैंगलांग फुगुआंग, स्काईलाइट व्हाइट, और पोलर नाइट ब्लैक जैसे कलर्स में उपलब्ध है। यह वर्तमान में चीन में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध है।

चलिए अब एक नजर डालते हैं iQOO Z11 की खासियत पर

iQOO Z11 में 6.83-इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2800×1260 पिक्सेल है। इसमें 165 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट, गेमिंग के दौरान 300 हर्ट्ज का टच सैंपलिंग रेट, एचडीआर सपोर्ट और P3 वाइड कलर गैमट मिलता है। यह 4nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 चिपसेट से लैस है, जिसके साथ 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज दी गई है। यह फोन ओरिजनओएस 6 पर चलता है, जो Android 16 पर बेस्ड है।

कैमरे की बात करें तो, iQOO Z11 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सेल का मेन सेंसर और 2-मेगापिक्सेल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16-मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। हीट मैनेजमेंट के लिए, इसमें 7K आइस डोम वीसी लिक्विड कूलिंग सिस्टम लगा है।

iQOO Z11 में 9,020mAh की बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और OTG रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वर्जन 5.4, एनएफसी, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसमें प्लास्टिक का मिड-फ्रेम है और दावा किया गया है कि यह IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। सेफ्टी के लिए, इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 216 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 163.72×76.17×8.25 एमएम है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN