Home विश्व समाचार बांग्लादेश में भीषण सड़क हादसा, पद्मा नदी में गिरी बस; 23 लोगों...

बांग्लादेश में भीषण सड़क हादसा, पद्मा नदी में गिरी बस; 23 लोगों की मौत- VIDEO देख हिल जाएंगे

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पुलिस इंस्पेक्टर रसेल मुल्ला ने बताया कि नौसेना, पुलिस, दमकल विभाग और गोताखोरों की टीमें संयुक्त रूप से बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। हालांकि, रात के अंधेरे के कारण बुधवार देर रात ऑपरेशन को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।

पड़ोसी देश बांग्लादेश से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। राजबाड़ी जिले के दौलतदिया फेरी टर्मिनल के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पद्मा नदी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 23 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई अन्य यात्री लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार शाम करीब 5:00 बजे टर्मिनल नंबर 3 के सामने हुआ। बस राजबाड़ी से ढाका जा रही थी और उस समय एक फेरी पर सवार थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रास्ते में विभिन्न काउंटरों से सवारियां बिठाने के बाद बस में कम से कम 50 यात्री सवार थे। अचानक बस फेरी से फिसलकर उफनती पद्मा नदी में समा गई।

पुलिस इंस्पेक्टर रसेल मुल्ला ने बताया कि नौसेना, पुलिस, दमकल विभाग और गोताखोरों की टीमें संयुक्त रूप से बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। हालांकि, रात के अंधेरे के कारण बुधवार देर रात ऑपरेशन को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। उन्होंने कहा, “हमने अब तक 23 शव निकाले हैं। कुछ लोग तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कई अभी भी लापता हैं। रोशनी होते ही बचाव कार्य फिर से पूरी क्षमता के साथ शुरू किया जाएगा।”

6 घंटे बाद नदी से निकाली गई बस

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, बचाव पोत ‘हमजा’ की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटना के लगभग छह घंटे बाद बस को पानी से बाहर निकाला जा सका। रात करीब 11:30 बजे क्रेन के जरिए पूरी बस को ऊपर खींच लिया गया। बस के बाहर निकलते ही वहां मौजूद परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा।

आंखों के सामने डूब गया परिवार

हादसे में जीवित बचे अब्दुल अजीजुल ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह किसी तरह तैरकर किनारे तक पहुंचने में सफल रहे, लेकिन उनकी पत्नी और बच्चा उनकी आंखों के सामने ही पानी में ओझल हो गए। टर्मिनल के किनारे बैठे दर्जनों परिजन अपने अपनों की सलामती की दुआ कर रहे हैं, लेकिन समय बीतने के साथ उम्मीदें दम तोड़ रही हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN