Home मनोरंजन समाचार ‘धुरंधर 2’ के यासिर बोले, फिल्म का सेट देख पाकिस्तान के ल्यारी...

‘धुरंधर 2’ के यासिर बोले, फिल्म का सेट देख पाकिस्तान के ल्यारी के लोगों ने कहा…

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/26/1200x900/26th_march_dhurandhar_1774494193827_1774494198946.jpg

Dhurandhar 2 Set: अभय अरोड़ा ने बताया कि ‘धुरंधर 2’ का सेट देख पाकिस्तान के ल्यारी के लोगों का क्या कहना था। उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म में पाकिस्तान के ल्यारी के लोग भी हैं।

Dhurandhar 2 Cast: ‘धुरंधर 2’ सिर्फ ताबड़तोड़ कमाई नहीं कर रही है, लोगों का दिल भी जीत रही है। लोग इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और इस फिल्म के बारे में सर्च कर रहे हैं। इसी बीच, ‘धुरंधर 2’ में यासिर (गैंगस्टर अरशद पप्पू के छोटे भाई) का किरदार निभाने वाले एक्टर अभय अरोड़ा ने चौंका देने वाली बातें बताई हैं। उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म में पाकिस्तान के ल्यारी इलाके को इतनी असलियत से दिखाया गया था कि बैंकॉक में शूटिंग के दौरान बैकग्राउंड एक्टर के तौर पर काम करने वाले उस इलाके के असली लोग भी इसे देखकर हैरान रह गए थे।

क्या बोले अभय अरोड़ा?

अभय अरोड़ा ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘पाकिस्तान की ल्यारी वाले सीन बैंकॉक में शूट हुए हैं और बैंकॉक में ऐसे कई लोग हैं जो ल्यारी से है। जब वे सेट पर आए तो वो ल्यारी का सेट देखकर दंग रह गए। उन्हें लगा वे असली ल्यारी में आ गए हैं। दरअसल, हमने ल्यारी वाले सीन्स में स्थानीय लोगों को ही कास्ट किया था। उन सीन्स में जो लोग भीड़ में खड़े थे, पीछे से गुजर रहे थे और स्टेज पर खड़े होकर तालियां बजा रहे थे, वो सब बैंकॉक में रहने वाले ल्यारी के लोग हैं।’

ल्यारी वाले लोग क्या बोले?

अभय अरोड़ा ने कहा, ‘वे कह रहे थे, आप में से कोई भी ल्यारी नहीं गया है, फिर भी आपने हर छोटी-बड़ी चीज का इतना बारीकी से ध्यान रखा है। सबकुछ एकदम असली जैसा लग रहा है।’ जब इंटरव्यू के दौरान अभय से पूछा गया कि क्या वे किसी खास सीन के बारे में बता सकते हैं तो अभय ने कहा, ‘बैंकॉक में जितने भी सीन शूट किए गए थे, उनमें से कुछ चेहरों का ताल्लुक ल्यारी से ही था। भीड़ वाले कई सीन में आपको वही लोग नजर आएंगे।’

‘धुरंधर 2’ के बारे में

‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह, संजय दत्त, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे हैं। इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। लाइव हिन्दुस्तान को 3.5 स्टार्स दिए हैं। अगर आप इस फिल्म का रिव्यू हिंदी में पढ़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘धुरंधर 2’ ने 25 मार्च तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 623.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1,006.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN