Home मनोरंजन समाचार Dhurandhar 2 में रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानें एक्टर के...

Dhurandhar 2 में रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानें एक्टर के किस लुक को देख भड़के सिख समुदाय

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/26/1200x900/rdu_1774497909781_1774497918087.jpg

धुरंधर 2 फिल्म एक मुश्किल में फंस गई है। फिल्म के खिलाफ सिख समुदाय ने शिकायत दर्ज की है और जानें अब क्या बवाल हो रहा है और आखिर एक्टर के किस लुक से वे भड़के हैं।

धुरंधर 2 द रिवेंज ने तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। लेकिन इस बीच मूवी एक मुश्किल में फंस गई है। दरअसल, सिख संगठन ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के निर्माताओं और रणवीर सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि फिल्म के एक प्रमोशनल पोस्टर ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

क्यों दर्ज हुई शिकायत

सिख्स इन महाराष्ट्र नामक एक ग्रुप ने 17 मार्च को मुलुंड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई जिसमें रणवीर को सिख कपड़ों में दिखाए जाने पर आपत्ति जताई गई है।

हालांकि ऑफिशियल्स के मुताबिक कोई एफआईआर रजिस्टर नहीं हुई है अभी तक और मामले की जांच हो रही है।

क्यों हो रहा है बवाल

शिकायत में ऑर्गेनाइजेशन ने रणवीर के उस लुक पर आपत्ति जताई है जिसमें उन्होंने पगड़ी है, लंबी दाढ़ी है और कड़ा भी है। लेकिन इसी के साथ रणवीर ने सिग्रेट भी पकड़ी है जिसको लेकर बवाल हो रहा है।

किनके खिलाफ दर्ज हुई है शिकायत

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस तरह के पोस्टर से सिख धार्मिक की भावनाओं का अपमान हुआ है और उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर, प्रोड्यूसर और लीड एक्टर के खिलाफ शिकायत की मांग की है।

धुरंधर के पहले पार्ट की कमाई

वहीं धुरंधर 2 की बात करें तो इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ्रेंचाइजी में तीसरे नंबर पर आ गई है। पहले नंबर पर यश राज फिल्म्स की स्पाई थ्रिलर मूवीज हैं जैसे पठान, वॉर समेत है। वहीं दूसरे नंबर पर बाहुबली फ्रेंचाइजी है यानी बाहुबली और बाहुबली 2 है। अब तीसरे नंबर पर पुष्पा फ्रेंचाइजी को पछाड़कर धुरंधर आ गई है।

धुरंधर 2 की स्टार कास्ट

धुरंधर 2 की बात करें तो इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी हैं। इस बार पहले पार्ट से अक्षय खन्ना नहीं थे। फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। स्पाई थ्रिलर मूवी 19 मार्च को रिलीज हुई थी। पहले पार्ट धुरंधर ने 1300 करोड़ कमा लिए थे वर्ल्डवाइड और अब भी थिएटर में लगी हुई है। अब सीक्वल और ज्यादा धमाल मचा रही है।

ट्रेड एनालिस्ट्स का तो कहना है कि धुरंधर 2, 2000 करोड़ तक की कमाई कर सकती है और फैंस अब देखना चाहते हैं कि मूवी अब क्या नया रिकॉर्ड बनाती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN