Source :- LIVE HINDUSTAN
सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर KYC लागू करने पर विचार कर रही है ताकि फेक अकाउंट्स, फ्रॉड और ऑनलाइन क्राइम पर रोक लगाई जा सके।
अगर आप Facebook, Instagram, Snapchat या X जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करते हैं, तो जल्द लिए एक बड़ा बदलाव आने वाला है। केंद्र सरकार अब सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट्स को खत्म करने के लिए KYC (Know Your Customer) नियम लागू करने की प्लानिंग कर रही है। आज के समय में सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल, फ्रॉड और साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहे हैं। कई लोग नकली पहचान बनाकर लोगों को ठगते हैं, परेशान करते हैं या गलत जानकारी फैलाते हैं। यही वजह है कि सरकार अब ऐसे अकाउंट्स पर सख्ती करने की तैयारी में है।
अगर यह नियम लागू होता है, तो यूजर्स को सोशल मीडिया अकाउंट बनाने या इस्तेमाल करने के लिए अपनी असली पहचान वेरिफाई करनी पड़ सकती है, ठीक वैसे ही जैसे बैंक या सिम कार्ड के लिए KYC किया जाता है।
क्या है सरकार का प्लान
सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर KYC आधारित सिस्टम लागू करने पर विचार कर रही है। इसका मतलब यह है कि हर यूजर को अपनी असली पहचान से जुड़ा वेरिफिकेशन करना पड़ सकता है। बता दें कि यह प्रस्ताव एक संसदीय समिति की रिपोर्ट में सामने आया है, जिसमें सुझाव दिया गया है कि सोशल मीडिया, गेमिंग और डेटिंग प्लेटफॉर्म्स पर KYC जरूरी किया जाए। अगर यह लागू होता है, तो बिना वेरिफिकेशन के अकाउंट बनाना या इस्तेमाल करना मुश्किल हो सकता है।
फेक अकाउंट्स को होगी बड़ी समस्या
आज सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल एक बड़ी परेशानी बन चुके हैं। इनका इस्तेमाल कई गलत कामों के लिए किया जा रहा है। जैसे किसी और की पहचान बनाकर धोखा देना, महिलाओं और बच्चों को ऑनलाइन परेशान करना, गलत या भ्रामक जानकारी फैलाना। रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे फर्जी अकाउंट्स के जरिए साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है और खासकर महिलाओं और बच्चों को ज्यादा नुकसान हो रहा है।
KYC नियम आने से हो सकते हैं ये बदलाव
अगर KYC नियम लागू होता है, तो हर यूजर की पहचान आसान होगी। इसका फायदा यह होगा कि: फेक अकाउंट बनाना मुश्किल हो जाएगा, गलत काम करने वालों को ट्रैक करना आसान होगा, ऑनलाइन फ्रॉड और हैरेसमेंट कम हो सकता है। सरकार का मानना है कि जब लोगों की असली पहचान जुड़ी होगी, तो वे गलत काम करने से बचेंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


