Home व्यापार समाचार सैलरीड कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अब चीजों पर ₹1.05 लाख तक...

सैलरीड कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अब चीजों पर ₹1.05 लाख तक की छूट!

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पहले जहां यह छूट सिर्फ ₹50 प्रति मील तक सीमित थी, अब इसे बढ़ाकर ₹200 प्रति मील कर दिया गया है। इसका सीधा फायदा लाखों कर्मचारियों को मिलने वाला है।

Income Tax Rule: सैलरीड कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत वाली खबर सामने आई है। नए आयकर नियम, 2026 के लागू होने के बाद अब मील कूपन, मील कार्ड (जैसे Sodexo/Pluxee, Zaggle) या ऑफिस कैंटीन में मिलने वाले सब्सिडाइज्ड खाने पर टैक्स छूट की सीमा काफी बढ़ गई है। पहले जहां यह छूट सिर्फ ₹50 प्रति मील तक सीमित थी, अब इसे बढ़ाकर ₹200 प्रति मील कर दिया गया है। इसका सीधा फायदा लाखों कर्मचारियों को मिलने वाला है।

क्या है डिटेल

अगर आसान भाषा में समझें, तो अब एक कर्मचारी को रोजाना दो मील (लंच और डिनर) पर ₹200-₹200 यानी ₹400 तक टैक्स फ्री मिल सकता है। महीने के करीब 22 वर्किंग डेज़ मानें, तो यह ₹8,800 प्रति माह और पूरे साल में ₹1,05,600 तक की टैक्स छूट बनती है। यानी आपकी सैलरी स्ट्रक्चर में अगर मील बेनिफिट्स शामिल हैं, तो आप सालाना एक लाख रुपये से ज्यादा की टैक्स बचत कर सकते हैं।

नए टैक्स रिजीम में भी मिलेगा?

हालांकि, एक बड़ा सवाल यह है कि क्या यह फायदा नए टैक्स रिजीम में भी मिलेगा? इस पर एक्सपर्ट्स की राय अलग-अलग है। कुछ टैक्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि नए नियमों में इस पर कोई साफ पाबंदी नहीं है, इसलिए यह छूट दोनों टैक्स रिजीम (old और new) में मिल सकती है। वहीं कुछ अन्य विशेषज्ञों का कहना है कि नए टैक्स रिजीम में आमतौर पर भत्ते और विशेषाधिकार पर छूट नहीं मिलती, इसलिए इसमें मील वाउचर का फायदा नहीं मिलेगा।

एक और दिलचस्प बात यह है कि यह लाभ आपके वर्किंग डेज़ पर निर्भर करता है। अगर आप 5 दिन हफ्ते में काम करते हैं (करीब 22 दिन महीने में), तो सालाना ₹1.05 लाख तक की छूट मिल सकती है। लेकिन अगर आप 6 दिन काम करते हैं (करीब 26 दिन), तो यह फायदा बढ़कर लगभग ₹1.24 लाख तक पहुंच सकता है। यानी जितने ज्यादा वर्किंग डेज़, उतना ज्यादा टैक्स फायदा।

वर्क फ्रॉम होम करने वालों के लिए भी खबर

वर्क फ्रॉम होम करने वालों के लिए भी अच्छी खबर है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आपकी कंपनी की पॉलिसी में मील बेनिफिट्स शामिल हैं, तो घर से काम करने पर भी आप इस छूट का फायदा उठा सकते हैं। यानी ऑफिस जाना जरूरी नहीं है, शर्त सिर्फ इतनी है कि यह सुविधा आपके CTC का हिस्सा हो।

कुल मिलाकर, नए टैक्स नियमों के तहत मील वाउचर अब एक स्मार्ट टैक्स प्लानिंग टूल बन सकते हैं। अगर आपकी सैलरी ₹15 लाख से ₹30 लाख के बीच है, तो सही तरीके से स्ट्रक्चर बनाकर आप अच्छी-खासी टैक्स बचत कर सकते हैं। हालांकि, अंतिम फैसला लेने से पहले अपने HR या टैक्स एडवाइजर से सलाह लेना बेहतर रहेगा, क्योंकि नियमों की व्याख्या को लेकर अभी भी थोड़ा कन्फ्यूजन बना हुआ है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN