Source :- LIVE HINDUSTAN
BSNL अपने ग्राहकों को कम कीमत में प्रीपेड प्लान्स की पेशकश कर रही है। लेकिन अब बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों को झटका दे दिया है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बीएसएनएल ने अपने एक प्लान की वैलिडिटी में कटौती कर दी है। हम बात कर रहे हैं बीएसएनएल के 197 रुपये के प्रीपेड प्लान्स की।
प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में BSNL अपने ग्राहकों को कम कीमत में प्रीपेड प्लान्स की पेशकश कर रही है। लेकिन अब बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों को झटका दे दिया है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बीएसएनएल ने अपने एक प्लान की वैलिडिटी में कटौती कर दी है। हम बात कर रहे हैं बीएसएनएल के 197 रुपये के प्रीपेड प्लान्स की। 197 रुपये के इस प्रीपेड प्लान में पिछले कुछ सालों में कई बदलाव हुए हैं, और हर बार इसकी वैलिडिटी कम होती गई। इससे पहले, कंपनी ने जुलाई 2025 में इसकी वैलिडिटी घटाई थी। अब, कुछ ही महीनों बाद, कंपनी ने इसकी वैलिडिटी को और भी कम कर दिया गया है और अब यह आधी रह गई है। आइए डिटेल में जानते हैं…
BSNL का 197 रुपये का प्रीपेड प्लान
पहले, बीएसएनएल के 197 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 70 दिन थी, फिर इसे घटाकर 54 दिन कर दिया गया। अब इसे और घटाकर 35 दिन कर दिया गया है, यानी पहले की तुलना में यह आधी रह गई है। इस प्लान को इस्तेमाल करने का रोजाना का खर्च अब 5.63 रुपये है। बेनिफिट्स की बात करें तो, यूजर्स को इस प्लान में 5GB डेटा और 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके साथ ही, इस प्लान में 300 मिनट की वॉयस कॉलिंग भी मिलती है।
प्लान में ग्राहकों को एक तरह से अनलिमिटेड डेटा मिल रहा है, क्योंकि 5GB डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद भी यूजर्स 40Kbps की स्पीड से इंटरनेट यूज करना जारी रख सकते हैं। 100 एसएमएस शायद कम लगें, लेकिन यह बुरा नहीं है। आप अभी भी इसका इस्तेमाल जरूरी कामों या मैसेज भेजने के लिए कर सकते हैं।
BSNL का 197 रुपये वाला प्लान, अपडेटेड बेनिफिट्स के साथ पूरे देश के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आप सीधे मोबाइल ऐप (BSNL Selfcare) या बीएसएनएल की वेबसाइट से इस प्लान का रिचार्ज कर सकते हैं।
चलिए जानते हैं Jio और Airtel इस कीमत में क्या ऑफर करते हैं:
Airtel का 199 रुपये का प्लान
एयरटेल के पास 199 रुपये का एक किफायती प्रीपेड प्लान है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और कुल 2GB डेटा मिलता है। इतना डेटा समाप्त हो जाने के बाद अतिरिक्त डेटा के लिए 50 पैसे प्रति एमबी की दर से चार्ज करना देना होगा। इस प्लान में 12 महीनों के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम, फ्री हैलोट्यून्स और एयरटेल एक्सट्रीम प्ले सब्सक्रिप्शन शामिल है।
Jio का 198 रुपये का प्लान
जियो के पास 198 रुपये का प्रीपेड प्लान है। यह प्लान केवल 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 2GB डेटा मिलता है। अच्छी बात यह है कि इस प्लान के ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा के लिए भी एलिजिबल हैं। प्लान में जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड का एक्सेस भी मिलता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


