Source :- LIVE HINDUSTAN
भारतीय टेक कंपनी UBON ने नया WC-915 3-इन-1 फोल्डेबल चार्जिंग स्टेशन लॉन्च किया है, जो एक साथ तीन डिवाइस चार्ज कर सकता है। यह कॉम्पैक्ट और 22W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
तेजी से डिजिटल होती दुनिया में, जहां हर यूजर एकसाथ कई डिवाइस इस्तेमाल करता है, जिनमें स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और TWS इयरबड्स सब शामिल हैं। वहीं इन सभी को संभालना और चार्ज रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए एक्सेसरीज ब्रैंड UBON ने अपना नया WC-915 Charging Station Pro लॉन्च किया है, जो एक कॉम्पैक्ट और फोल्डेबल 3-इन-1 चार्जिंग सॉल्यूशन है।
सम्बंधित सुझाव
जेब में आने वाला चार्जिंग स्टेशन
UBON का यह नया डिवाइस खासतौर पर मॉडर्न लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसका वॉलेट-स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन इसे बेहद पोर्टेबल बनाता है, यानी आप इसे आसानी से अपनी जेब या बैग में रख सकते हैं। जो लोग अक्सर ट्रैवल करते हैं या दिनभर बाहर रहते हैं, उनके लिए यह एक परफेक्ट गैजेट साबित हो सकता है।
एक साथ तीन डिवाइस चार्ज करने का विकल्प
WC-915 की सबसे बड़ी खासियत है कि यह एक साथ तीन डिवाइस- स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और इयरबड्स, को चार्ज कर सकता है। इससे अलग-अलग चार्जर ले जाने का झंझट खत्म हो जाता है और आपका सेटअप ज्यादा क्लीन और मैनेजेबल हो जाता है। इसके अलावा कई डिवाइस चार्ज करने के लिए केबल के फ्री होने का इंतजार नहीं करना पड़ता।
सम्बंधित सुझाव
पावरफुल परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स
नया चार्जिंग स्टेशन 22W आउटपुट के साथ आता है, जो फास्ट और भरोसेमंद चार्जिंग ऑफर करता है। इसके अलावा, इसमें दिया गया Magnetic Intra Lock मैकेनिज्म डिवाइस को मजबूती से एक ही जगह पर बनाए रखता है, जिससे चार्जिंग के दौरान कोई दिक्कत नहीं आती।
स्टाइल और टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन
डिवाइस का प्रीमियम फिनिश और कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे सिर्फ यूजेबल ही नहीं, बल्कि स्टाइलिश भी बनाता है। यह उन यूजर्स के लिए खास है जो टेक्नोलॉजी के साथ-साथ डिजाइन और कंफर्ट को भी इंपॉर्टेंस देते हैं।
कीमत और उपलब्धता
UBON ने WC-915 Charging Station Pro की कीमत 2,695 रुपये रखी है, जबकि यह फिलहाल ऑफर प्राइस के साथ 1,449 रुपये में मिल रहा है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और बड़े ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स पर खरीदा जा सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


