Home मनोरंजन समाचार 58 साल के अक्षय कुमार, 32 साल की वामिका संग ऑनस्क्रीन रोमांस...

58 साल के अक्षय कुमार, 32 साल की वामिका संग ऑनस्क्रीन रोमांस पर बोले- हमने पहले देखा…

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/25/1200x900/aw_1774409745764_1774409755634.jpg

अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के ऑनस्क्रीन रोमांस को लेकर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, भूत बंगला में दोनों की ऑनस्क्रीन रोमांटिक कैमिस्ट्री ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

बॉलीवुड फिल्मों में मेल और फीमेल एक्टर्स के बीच उम्र के फासले को लेकर काफी समय से डिस्कशन चल रहा है। कई लोग इसके खिलाफ हैं कि मेल एक्टर्स अपने से कई साल छोटी एक्ट्रेस संग रोमांस करते हैं ऑनस्क्रीन। अब अक्षय कुमार फिल्म भूत बंगला में वामिका गब्बी के साथ रोमांस कर रहे हैं तो अक्षय ने जानें इस पर क्या कहा।

अक्षय ने क्या कहा इस पर

न्यूज 18 से बात करते हुए अक्षय ने कहा, ‘तो क्या है? हमने पहले देखा नहीं है क्या कभी? हॉलीवुड में भी यही होता है। कभी-कभी ये स्क्रिप्ट की जरूरत होती है। रियल लाइफ में भी कई लोग अपने से छोटे या बड़े पार्टनर के साथ शादी करते हैं।’

डायरेक्टर प्रियदर्शन क्या बोले

वहीं प्रियदर्शन ने इस मामले पर कहा, ‘लोगों को एमजीआर और एनटीआर की एक बात काफी पसंद है जो ये कि क्रोनोलॉजिकल और स्क्रीन उम्र के बीच काफी डिफ्रेंस होता है। एक्टर्स का स्क्रीन एज उनकी रियल एज नहीं होती है। लेकिन लोग आपको आपके स्क्रीन एज के लिए भी एक्सेप्ट करते हैं। मुझे इसमें कुछ दिक्कत नहीं लगती है।’

जब सलमान ने उम्र के फासले पर कहा था

बता दें कि पिछले साल सलमान खान ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात कही थी जब सिकंदर में उनके और रश्मिका मंदाना के उम्र के फासले पर विवाद हुआ था। सलमान ने कहा था, ‘फिर वो बोलते हैं 31 साल का डिफ्रेंस है हिरोइन और मुझमें। अरे जब हिरोइन को कोी दिक्कत नहीं है, हिरोइन के पापा को कोई दिक्कत नहीं है, तुमको क्यों दिक्कत है भाई? इनकी शादी होगी, बच्ची होंगी तो उनके साथ भी काम करेंगे। मम्मी की परमिशन तो मिल ही जाएगी।’

कब आ रही है भूत बंगला

खैर भूत बंगला की बात करें तो इस फिल्म के जरिए अक्षय और प्रियदर्शन का रीयूनियन हो रहा है वो भी लगभग 14 साल बाद। भूत बंगला को बालाजी टेलिफिल्म्स लिमिटिड ने केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ बनाई है। फिल्म में अक्षय के साथ परेश रावल, वामिका गब्बी, तब्बू और राजपाल यादव भी हैं। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

अक्षय की बाकी फिल्में

बता दें कि भूत बंगला के अलावा अक्षय की फिल्म हैवान, वेलकम टू द जंगल और हेरा फेरी 3 भी रिलीज के लिए तैयार है। हैवान में अक्षय के साथ सैफ अली खान, सैयामी खेर अहम किरदार में हैं। वेलकम टू द जंगल में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस समेत कई स्टार्स हैं। वहीं हेरा फेरी 3 में अक्षय, सुनील शेट्टी और परेश रावल लीड रोल में हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN