Home  लाइफस्टाइल समाचार दादी-नानी के पिटारे से: पीरियड्स में दर्द और ब्लोटिंग से राहत देगा...

दादी-नानी के पिटारे से: पीरियड्स में दर्द और ब्लोटिंग से राहत देगा यह खास मिक्स

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पीरियड्स के दौरान पेट और कमर में दर्द होना बहुत आम बात है। पुराने समय में महिलाएं पीरियड दर्द से राहत पाने के लिए घरेलू जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करती थीं। ऐसे में यह हर्ब्स मिक्स एक आसान घरेलू उपाय है।

आज के समय में पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द और असहजता महिलाओं की एक आम समस्या बन गई है। कई बार यह दर्द इतना ज्यादा होता है कि रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग पेनकिलर दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन बार-बार दवा लेना शरीर के लिए सही नहीं माना जाता। इसलिए अब फिर से दादी-नानी के घरेलू नुस्खों की ओर रुझान बढ़ रहा है।

पुराने समय में महिलाएं पीरियड दर्द से राहत पाने के लिए घरेलू जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करती थीं। यह हर्ब्स मिक्स भी ऐसा ही एक आसान और असरदार उपाय है, जो शरीर को अंदर से आराम देने में मदद कर सकता है। रसोई में मौजूद सौंफ, जीरा, अजवाइन और हल्दी जैसी जड़ी-बूटियां शरीर को अंदर से आराम देने में मदद कर सकती हैं।

सामग्री

2 बड़े चम्मच सौंफ पाउडर

2 बड़े चम्मच जीरा पाउडर

2 बड़े चम्मच धनिया पाउडर

1 छोटा चम्मच अजवाइन

1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

1 छोटा चम्मच सोंठ पाउडर

1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

½ छोटा चम्मच काला नमक

½ छोटा चम्मच हींग

बनाने की विधि

सभी सामग्री को एक साथ अच्छे से मिला लें। इस मिक्स को एक एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें। इसे आप 2–3 महीने तक आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे करें सेवन?

इस मिक्स का 1 छोटा चम्मच गुनगुने पानी के साथ दिन में एक बार लें। बेहतर परिणाम के लिए इसे पीरियड्स शुरू होने से 7 दिन पहले लेना शुरू करें।

फायदे

1. पेट दर्द और ऐंठन में राहत: इस मिक्स में मौजूद सौंफ, अजवाइन और जीरा पेट की मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद करते हैं। इससे पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन और दर्द धीरे-धीरे कम हो सकता है।

2. गैस और ब्लोटिंग कम करता है: पीरियड्स के समय पेट फूलना और गैस बनना आम बात है। यह हर्ब्स मिक्स पाचन को बेहतर बनाता है और गैस की समस्या को कम करने में मदद करता है, जिससे पेट हल्का महसूस होता है।

3. शरीर को अंदर से गर्माहट देता है: सोंठ (सूखी अदरक) और हल्दी शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं। यह गर्माहट ब्लड फ्लो को बेहतर बनाती है, जिससे दर्द में राहत मिल सकती है।

4. पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है: हींग, जीरा और धनिया पाचन को सुधारने में मदद करते हैं। इससे खाना अच्छे से पचता है और पेट से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं।

5. इम्यूनिटी को सपोर्ट करता है: हल्दी और इलायची में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

6. शरीर को रिलैक्स महसूस कराता है: इस मिक्स का नियमित सेवन शरीर को आराम देने में मदद करता है, जिससे थकान और कमजोरी कम महसूस होती है।

7. नेचुरल और सुरक्षित उपाय: यह पूरी तरह से प्राकृतिक चीजों से बना है, इसलिए सही मात्रा में लेने पर यह शरीर के लिए सुरक्षित माना जाता है और इसके साइड इफेक्ट्स भी कम होते हैं।

किन बातों का रखें ध्यान?

दादी-नानी का यह नुस्खा केवल प्राकृतिक रूप से शरीर को सपोर्ट करने के लिए है, यह किसी भी बीमारी का इलाज नहीं है। अगर आपको इनमें से किसी चीज से एलर्जी है, तो इसका सेवन ना करें। इसके अलावा बहुत ज्यादा दर्द या अनियमित पीरियड्स की समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN