Home व्यापार समाचार आज के स्टॉक्स पिक्स: बैंक से ऑटो तक इन 6 शेयरों में...

आज के स्टॉक्स पिक्स: बैंक से ऑटो तक इन 6 शेयरों में हलचल की उम्मीद, देखें किसमें क्या है लेटेस्ट अपडेट

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शेयर बाजार में आज गिरावट की आशंका के बीच बड़ी कंपनियों से जुड़ी अहम खबरें सामने आई हैं। बैंकिंग, ऑटो, डिफेंस और एफएमसीजी सेक्टर में निवेश, ऑर्डर और टैक्स नोटिस जैसी खबरें आज निवेशकों का ध्यान खिचेंगी। आइए जानते हैं किन कंपनियों में क्या बड़ा हुआ।

शेयर बाजार में आज गिरावट की आशंका के बीच बड़ी कंपनियों से जुड़ी अहम खबरें सामने आई हैं। बैंकिंग, ऑटो, डिफेंस और एफएमसीजी सेक्टर में निवेश, ऑर्डर और टैक्स नोटिस जैसी खबरें आज निवेशकों का ध्यान खिचेंगी। आइए जानते हैं किन कंपनियों में क्या बड़ा हुआ।

Union Bank ने बांड से जुटाए 3,000 करोड़

Union Bank of India ने अपने कैपिटल को मजबूत करने के लिए 3,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बैंक ने यह राशि निजी प्लेसमेंट के जरिए लंबी अवधि के बांड जारी करके हासिल की है। इस इश्यू में 4,500 करोड़ रुपये तक का ग्रीन-शू विकल्प भी रखा गया था, जिससे कुल संभावित फंड जुटाने की क्षमता 7,500 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। यह कदम बैंक की बैलेंस शीट को मजबूत करने और भविष्य की ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Ashok Leyland का ब्रिटेन में बड़ा निवेश

Ashok Leyland ने अपनी यूके स्थित सहायक कंपनी Optare Plc में 30 मिलियन पाउंड (करीब 375 करोड़ रुपये) निवेश करने की मंजूरी दी है। यह निवेश इक्विटी के रूप में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। कंपनी का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना और इलेक्ट्रिक व कमर्शियल वाहन सेगमेंट में विस्तार करना है।

Tata Motors की गाड़ियां 1 अप्रैल से होंगी महंगी

टाटा मोटर्स की यात्री वाहन इकाई ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल 2026 से उसके ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) वाले वाहनों की कीमतों में औसतन 0.5% की बढ़ोतरी होगी। कंपनी ने लागत बढ़ने को इसका मुख्य कारण बताया है। यह बढ़ोतरी सीधे ग्राहकों की जेब पर असर डालेगी और ऑटो सेक्टर में कीमतों का ट्रेंड भी तय कर सकती है।

DCX Systems को 563 करोड़ का डिफेंस ऑर्डर

DCX Systems को 563.45 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर समुद्री गश्ती रडार सिस्टम (MPR) के निर्माण और आपूर्ति से जुड़ा है। यह डील कंपनी के लिए डिफेंस सेक्टर में उसकी मजबूत स्थिति को और बढ़ाएगी और आने वाले समय में इसके ऑर्डर बुक को सपोर्ट करेगी।

Tata Capital को आयकर विभाग का नोटिस

Tata Capital को वित्त वर्ष 2017-18 से जुड़ा आयकर पुनर्मूल्यांकन आदेश मिला है। यह मामला Tata Capital Financial Services के मर्जर से जुड़ा है। हालांकि यह एक प्रक्रियात्मक कार्रवाई है, लेकिन इससे निवेशकों का ध्यान इस स्टॉक पर बना रह सकता है।

Divi’s Labs को 570 करोड़ का नोटिस

Divi’s Laboratories को आयकर विभाग से 570.51 करोड़ रुपये का मसौदा टैक्स आकलन नोटिस मिला है। यह आदेश वित्त वर्ष 2022-23 से जुड़ा है और इसमें कंपनी की आय में वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया है। इस खबर का असर शेयर पर देखने को मिल सकता है।

बाजार के लिए क्या संकेत?

इन सभी घटनाक्रमों से साफ है कि अलग-अलग सेक्टर में अलग-अलग ट्रिगर काम कर रहे हैं। कहीं निवेश, कहीं कीमतों में बढ़ोतरी और कहीं नियामकीय दबाव। ऐसे में निवेशकों को स्टॉक-विशिष्ट रणनीति अपनानी चाहिए और हर खबर के असर को समझकर ही निर्णय लेना चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN