Home व्यापार समाचार हर घंटे हो रही है ₹1000 करोड़ के शेयरों की बिकवाली, FII...

हर घंटे हो रही है ₹1000 करोड़ के शेयरों की बिकवाली, FII क्यों निकाल रहे घरेलू शेयर बाजारों से पैसा?

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

FII Selling: जब से ईरान युद्ध शुरू हुआ है उसके बाद से ही घरेलू शेयर बाजारों में विदेशी निवेशकों की तरफ से भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। बीते 16 कारोबारी दिन में विदेशी निवेशकों ने 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की है।

FII Selling: जब से ईरान युद्ध शुरू हुआ है उसके बाद से ही घरेलू शेयर बाजारों में विदेशी निवेशकों की तरफ से भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। बीते 16 कारोबारी दिन में विदेशी निवेशकों ने 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और आर्थिक स्थितरता इस समय निवेशकों के साथ सामने सबसे बड़ी चिंता है।

हर घंटे 1000 करोड़ रुपये की बिकवाली

26 फरवरी से 20 मार्च के बीच एफआईआई ने कुल 100040 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। यानी इन 16 कारोबारी दिन में विदेशी निवेशकों ने हर एक घंटे में 1000 करोड़ रुपये घरेलू शेयर बाजार से निकाले हैं। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार इस साल अबतक के 50 सत्रों में 33 सत्रों के दौरान एफआईआई ने बिकवाली की है।

पिछले कुछ सालों से एफआईआई की तरफ से लगातार बिकवाली देखने को मिल रही है। 2025 में इंडियन मार्केट्स से 2.4 लाख करोड़ रुपये की निकासी की थी। पिछले साल 241 सत्रों में से 156 सत्रों में शेयरों बाजारों में बिकवाली हुई थी।

DII से मिल रहा है सपोर्ट

एक तरफ जहां एफआईआई की तरफ से बिकवाली देखने को मिल रही है। तो वहीं दूसरी तरफ DII की तरफ से तगड़ी खरीदारी देखने को मिल रही है। इसी पीरियड में डीआईआई ने 116586 करोड़ रुपये की खरीदारी की है। हम घंटे DII ने 1200 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। इस खरीदारी की वजह से SIP में निरंतरता, इंश्योरेंस और पेंशन आवंटन है।

मिडिल ईस्ट में शुरू हुए युद्ध के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में 10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बीएसई में मिडकैप 150 इंडेक्स और बीएसई स्मॉल कैप 250 इंडेक्स 7.5 प्रतिशत और 7.8 प्रतिशत क्रमशः लुढ़क गया।

आज जापान से लेकर दक्षिण कोरिया तक के बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में आज भी एफआईआई की तरफ से बिकवाली देखी जा सकती है।

(यह निवेश की सलाह नहीं शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्टस की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN