Home मनोरंजन समाचार LIVE: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने लाया तूफान, आज बॉक्स ऑफिस...

LIVE: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने लाया तूफान, आज बॉक्स ऑफिस पर रचेगी इतिहास

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/23/1200x900/3_feb_dhurandhar_2_5_1774240727964_1774240732448.jpg

Dhurandhar The Revenge Day 5 Collection LIVE Updates: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ये फिल्म आज बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाली है। 

Dhurandhar 2 Box Office Report: ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। रणवीर सिंह की फिल्म 19 मार्च के दिन रिलीज हुई थी और पांच दिनों (डे0 को मिलाकर) में ही फिल्म ने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है। अब सबकी नजर डे5 पर है। आज फिल्म 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रचने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी भी हिंदी फिल्म ने 5 दिनों में 500 करोड़ के क्लब में जगह नहीं बनाई है।

LIVE Updates: डे5 का बॉक्स ऑफिस

सुबह 7 बजे तक – 0.78 करोड़ रुपये

सुबह 8 बजे तक – 1.70 करोड़ रुपये

सुबह 9 बजे तक – 2.37 करोड़ रुपये

सुबह 10 बजे तक – 3.13 करोड़ रुपये

इन फिल्मों को 500 करोड़ कमाने में लगे कितने दिन?

अभी तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे जल्दी 500 करोड़ रुपये कमाने का रिकॉर्ड अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ के पास है। इस फिल्म ने 4 दिन में ही 500 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी जगह बना ली थी। वहीं ‘धुरंधर द रिवेंज’ पहली ऐसी हिंदी फिल्म बनेगी जो ये काम सिर्फ 6 (डे0 को मिलाकर) दिनों में करने वाली है।

फिल्म 500 करोड़ के क्लब में जगह बनाने में लगे इतने दिन
पुष्पा 2 द रूल 4 दिन
धुरंधर 2 6 दिन में बना सकती है
जवान 13 दिन
धुरंधर 15 दिन
एनिमल 16 दिन
स्त्री 2 18 दिन
छावा 22 दिन
पठान 22 दिन

अब तक की कमाई (भारतीय बॉक्स ऑफिस)

‘धुरंधर 2’ ने अपने पेड प्रिव्यूज (डे0) से 43 करोड़ रुपये की कमाई की थी। डे1 पर फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया था। डे2 पर फिल्म के कारोबार में हल्की सी गिरावट आई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 80.72 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। डे3 पर फिल्म की कमाई में उछाल आया और फिल्म ने 113 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। वहीं चौथे दिन फिल्म ने 114.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
डे 0 43 करोड़ रुपये
डे 1 102.55 करोड़ रुपये
डे 2 80.72 करोड़ रुपये
डे 3 113 करोड़ रुपये
डे 4 114.85 करोड़ रुपये
डे 5 3.13 करोड़ रुपये (सुबह 10 बजे तक)
कुल कमाई 457.25 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने डे4 तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 454.12 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 691.32 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

कैसी है ‘धुरंधर द रिवेंज’?

लाइव हिन्दुस्तान ने इस फिल्म को 3.5 स्टार्स दिए हैं। अगर आप फिल्म का रिव्यू पढ़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

SOURCE : LIVE HINDUSTAN