Home मनोरंजन समाचार 1st Weekend: धुरंधर 2 की आंधी नहीं उड़ा पाई अल्लू अर्जुन की...

1st Weekend: धुरंधर 2 की आंधी नहीं उड़ा पाई अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का वीकेंड कलेक्शन, कमाए इतने

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/23/1200x900/wrertfsytdddffggdecttddffddgg_1774233182451_1774233186171.jpg

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने अपने पहले वीकेंड के कलेक्शन से यश  की KGF 2 जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। फिल्म की आंधी चल रही है। आगे आने वाले दिनों में कमाई के नए रिकॉर्ड बन सकते हैं।

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर 2 की आंधी जारी है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू के साथ रिलीज के सिर्फ 4 दिनों में धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है। ऐसी ही आंधी 5 दिसंबर 2025 को आए धुरंधर के पहले पार्ट के समय चली थी। दोनों फिल्मों के पहले वीकेंड का कलेक्शन देखे तो दूसरा पार्ट धूम मचा रहा है। इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर पहले पार्ट को पीछे छोड़ दिया है। धुरंधर में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की कहानी छाई हुई हुई थी और अब रणवीर ने हमजा बनकर बदला लिया है। वहीं अगर धुरंधर 2 के पहले वीकेंड के कलेक्शन की तुलना अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 और यश की KGF 2 से की जाए तो ये फिल्म भारी पड़ी है।

फिल्म की अब तक की कमाई

पेड प्रीव्यू को मिलाकर रणवीर सिंह की धुरंधर ने अब तक कुल 454.12 करोड़ की कमाई कर ली है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 691.32 कमा लिए हैं। इसके अलावा इस फिल्म ने अपने पहले शनिवार और रविवार के कलेक्शन से अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 से आगे नहीं निकल पाई है।

इस टेबल से समझिए पहले वीकेंड का कलेक्शन-

फिल्म पहला शनिवार (नेट) पहला रविवार (नेट) कुल (नेट)
KGF 2 81.90 करोड़ 91.75 करोड़ 173.65 करोड़
पुष्पा:द राइज (पुष्पा 2) 119.25 करोड़ 141.05 करोड़ 260.30 करोड़
धुरंधर 32 करोड़ 43 करोड़ 75 करोड़
धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) 113 करोड़ 114 करोड़ 227 करोड़

धुरंधर 2 की आंधी

धुरंधर के धमाके बाद ट्रेड एनालिस्ट ने धुरंधर 2 की कमाई की आंधी की पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। हमजा की बदले की कहानी देखने के लिए ऑडियंस थिएटर तक जा रही है। दुनियाभर में फिल्म के चर्चे हैं। रणवीर सिंह की परफॉरमेंस की तारीफ हो रही है। आदित्य धर को इंडस्ट्री के टॉप डायरेक्टर्स की लिस्ट में शामिल कर दिया है। आने वाले दिनों में धुरंधर 2 कमाई का नया रिकॉर्ड बना सकती है।

धुरंधर 2 के एक्टर से बातचीत

बता दें, रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की शूटिंग में 1 साल से ज्यादा का समय लगा है। फिल्म में रिजवान का किरदार निभाने वाले एक्टर मुस्तफा अहमद ने हमें बताया कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट किसी भी एक्टर को नहीं दी गई थी। फिल्म में कौनसा सीन कब दिखाया जाएगा और इस तरह से पेश किया जा रहा है फिल्म देखने के बाद पता चला। इस फिल्म के लिए ऑडियंस से मिल रही तारीफ से फिल्म की कास्ट खुश है। एक्टर ने धुरंधर 3 के बारे में भी बात करते हुए बताया कि डायरेक्टर आदित्य धर कभी भी पैसों के लिए फिल्म का तीसरा पार्ट नहीं बनाएंगे। ऐसा तभी मुमकिन है जब उनके पास कोई भारी वजह या दमदार कहानी हो।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN