Source :- LIVE HINDUSTAN
Quotes of the Day: एक्टर सुनील ग्रोवर से स्ट्रगल से सक्सेस तक का सफर तय किया है और तब आज वो इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उनके कुछ मोटिवेशनल कोट्स हैं, जो आपकी सोच और जिंदगी को बदल सकते हैं।
Quotes of the Day: कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर अपनी कलाकारी से हर दिन सभी को हैरान कर देते हैं। कभी सुनील सलमान खान बन जाते हैं, तो कभी आमिर। कभी वह सड़क के किनारे प्रेस करते दिखते हैं, तो कभी जेसीबी चलाने लगते हैं। सुनील कभी भी कुछ भी कर सकते हैं और उन्हें किसी तरह की शर्म नहीं आती। वह लोगों को हंसाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उनके लिए कहा जाता है कि वह किसी की मिमिक्री नहीं करते बल्कि उसकी आत्मा खुद में उतार लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सुनील ग्रोवर ने इस मुकाम तक आने के लिए कितनी मेहनत की है। स्ट्रगल से सक्सेस पाने तक का सफर सुनील के लिए आसान नहीं था। सुनील एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे और सिर्फ 500 रुपये कमा पाते थे। एक शो से उन्हें बाहर कर दिया गया था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। फिर एक्टर ने वॉइस ओवर करना शुरू किया और एक दिन उन्हें शो से ऑफर मिला। इसके बाद वह गुत्थी, डॉक्टर मशहूर गुलाटी के नाम से फेमस हुए। सुनील ग्रोवर के कुछ मोटिवेशनल कोट्स हैं, जो किसी की भी जिंदगी बदल सकते हैं। आप भी उन्हें पढ़कर बेहतर इंसान बन सकते हैं।
सुनील ग्रोवर के मोटिवेशनल कोट्स-
1- जिंदगी परफेक्ट नहीं है
सुनील ग्रोवर का कहना है कि किसी की भी जिंदगी परफेक्ट नहीं होती लेकिन आपकी हंसी इसे अच्छा बना देती है। आप हंसते रहें, खुश रहें, लाइफ में सब अच्छा होगा।
2- खुशी के छोटे पल
अगर आप हर दिन ये सोचते रहेंगे कि आज कुछ बड़ा होगा तो ऐसा नहीं है। जिंदगी में खुशी के छोटे-छोटे पल ही आपको बड़ी खुशियां देंगे और वही से आपकी बड़ी यादें बनेंगी।
3- पॉजिटिव रहें
सुनील का कहना है कि अगर आप जिंदगी में पॉजिटिव रहते हैं और दूसरों के साथ दयालु बने रहते हैं, तो लाइफ आपको सरप्राइज देती हैं। जिससे आप खुद चौंक जाएंगे।
4- खुद पर विश्वास
सुनील ग्रोवर का मानना है कि सफलता की शुरुआत अपने हुनर पर विश्वास करने से होती है। जब आप खुद पर भरोसा रखते हैं, तो मुश्किल रास्ते भी आसान लगने लगते हैं और आगे बढ़ने की हिम्मत मिलती है।
5- मेहनत करें
एक्टर का कहना है कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती, यह हमेशा अपने चमकने का सही समय ढूंढ ही लेती है। इसलिए बिना रुके लगातार प्रयास करते रहना ही सफलता की कुंजी है। आपका हर छोटा-बड़ा प्रयास आपको सफलता के और करीब ले जाता है। भले ही शुरुआत में परिणाम नजर न आएं, लेकिन लगातार की गई मेहनत एक दिन जरूर रंग लाती है।
6- पैशन फॉलो करो
सुनील ग्रोवर कहते हैं, जो पसंद है वो करो। जिस काम से आप प्यार करते हैं, उसके प्रति समर्पित रहें। जब दिल और मेहनत एक दिशा में लगते हैं, तो अच्छे परिणाम अपने आप आपके पास आने लगते हैं।
7- धैर्य और निरंतरता
एक्टर का मानना है कि धैर्य और निरंतरता हर सपने को सच करने की ताकत रखते हैं। अगर आप हार नहीं मानते और समय के साथ डटे रहते हैं, तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें और फिर उसकी ओर बढ़ें।
8- कंफर्ट जोन छोड़ें
सुनील ग्रोवर कहते हैं- ग्रोथ तब होती है जब आप अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलते हैं। जब आप नई चुनौतियों का सामना करते हैं और जोखिम लेने की हिम्मत दिखाते हैं, तभी आप कुछ नया सीखते हैं और खुद को बेहतर बनाते हैं।
9- आत्मविश्वास रखें
सुनील ग्रोवर का कहना है कि आत्मविश्वास लगातार किए गए काम से बनता है। जब आप रोज थोड़ा-थोड़ा आगे बढ़ते हैं और अपने लक्ष्य की ओर मेहनत करते रहते हैं, तो धीरे-धीरे खुद पर भरोसा मजबूत होता जाता है और सफलता आसान लगने लगती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


